देहरादून: अब धामी सरकार बलिदानी सैनिक के आश्रितों को देगी 50 लाख, मुख्यमंत्री की घोषणा की तिथि से देय होगी राशि

Spread the love

 

 

प्रदेश के बलिदानी सैनिक आश्रितों को सरकार अब 10 लाख के स्थान पर 50 लाख रुपये देगी। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा की तिथि 26 जुलाई 2024 से यह अनुग्रह राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले साल कारगिल विजय दिवस पर बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को अनुग्रह राशि में पांच गुना बढ़ोतरी की घोषणा की थी।

सीएम की घोषणा के बाद प्रस्ताव को न्याय और फिर वित्त विभाग को मंजूरी के लिए भेजा गया था, लेकिन वित्त विभाग ने इस पर आपत्ति लगा दी थी। जिससे बलिदानी सैनिक आश्रितों को बढ़ी हुईं अनुग्रह राशि दिए जाने का मामला लटक गया था।

 

अब इस संबंध में एक आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि उत्तराखंड राज्य के निवासी बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को अनुग्रह राशि के रूप में 10 के स्थान पर 50 लाख रुपये दिए जाएंगे।

उत्तराखंड के इतने सैनिक दे चुके बलिदान
उत्तराखंड के अब तक 1679 सैनिक देश के लिए बलिदान दे चुके हैं। 1962 के भारत-चीन युद्ध में उत्तराखंड के 245 सैनिकों ने अपना बलिदान दिया। 1962 में यह युद्ध 20 अक्तूबर से 20 नवंबर तक चला। जबकि 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में उत्तराखंड के 217 सैनिकों ने अपना बलिदान दिया।

प्रदेश के बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को 50 लाख रुपये अनुग्रह राशि दिए जाने का आदेश हो चुका है। मुख्यमंत्री की घोषणा की तिथि से यह राशि दी जाएगी।
– गणेश जोशी, सैनिक कल्याण मंत्री

और पढ़े  पिथौरागढ़- सिक्किम में हिमस्खलन की चपेट में आकर ड्यूटी पर तैनात सैन्यकर्मी शहीद

Spread the love
  • Related Posts

    चमोली: मां ने दिलाया मृत बेटे को न्याय, सबूत पुलिस को सौंपे, 2 साल पहले दुर्घटना करने वाले ट्रक को खोजा

    Spread the love

    Spread the love   प्रेमनगर क्षेत्र में दो साल पहले हुए हिट एंड रन मामले में पुलिस से जांच की उम्मीद टूटी तो मां ने मृत बेटे को न्याय दिलाने…


    Spread the love

    चंपावत- इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने कथित तौर पर दबाव में आकर की खुदकुशी, रुद्रपुर में सप्लाई ठप

    Spread the love

    Spread the loveचंपावत में इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मैनेजर लंबे समय से किसी प्रकार के दबाव…


    Spread the love