देहरादून- विजय शंकर पांडेय बने सर्वश्रेष्ठ पासपोर्ट अधिकारी,क्षेत्रीय कार्यालय को मिला पहला राष्ट्रीय सम्मान

Spread the love

ई दिल्ली में 23 से 25 जून तक क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारियों का सम्मेलन हुआ। इस  दौरान देहरादून के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडेय को देश भर में सर्वश्रेष्ठ पासपोर्ट अधिकारी के पुरस्कार दिया गया।। यह सम्मान उन्हें 24 जून को पासपोर्ट सेवा दिवस पर विदेश राज्य मंत्री श्री पाबित्रा मार्गेरिटा द्वारा प्रदान किया गया।

भारत के 37 क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालयों में देहरादून के अधिकारी को यह सम्मान पहली बार मिला है। पांडेय को यह पुरस्कार उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, सेवाओं में नवाचार और राज्य के दूरदराज के क्षेत्रों तक पासपोर्ट सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रदान किया गया है।

उन्होंने ‘पासपोर्ट मोबाइल वैन शिविर’ के माध्यम से पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में रह रहे नागरिकों के दरवाजे तक सेवाएं पहुंचाईं। उनके प्रयासों से लगभग 1.5 लाख पासपोर्ट सालाना जारी करने वाले कार्यालयों की श्रेणी में देहरादून कार्यालय की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बनी।


Spread the love
और पढ़े  ऋषिकेश- आज पशुलोक बैराज पर सी-प्लेन उतारने की तैयारी, ट्रायल अहम..
  • Related Posts

    देहरादून- युवा कांग्रेस का जय भीम जय हिंद सम्मेलन, पहुंचे एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून में आज युवा कांग्रेस की ओर से जय भीम जय हिंद सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।…


    Spread the love

    कोटद्वार- गाड़ीघाट में रेलवे मालगोदाम के पास लकड़ी की चार दुकानों में लगी भीषण आग

    Spread the love

    Spread the love कोटद्वार रेलवे मालगोदाम के नजदीक गाड़ीघाट क्षेत्र में लकड़ी की चार दुकानों में   भीषण आग लग गई। इस दौरान दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं रहीं।…


    Spread the love