देहरादून- विजय शंकर पांडेय बने सर्वश्रेष्ठ पासपोर्ट अधिकारी,क्षेत्रीय कार्यालय को मिला पहला राष्ट्रीय सम्मान

नई दिल्ली में 23 से 25 जून तक क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारियों का सम्मेलन हुआ। इस  दौरान देहरादून के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडेय को देश भर में सर्वश्रेष्ठ पासपोर्ट अधिकारी के पुरस्कार दिया गया।। यह सम्मान उन्हें 24 जून को पासपोर्ट सेवा दिवस पर विदेश राज्य मंत्री श्री पाबित्रा मार्गेरिटा द्वारा प्रदान किया गया।

भारत के 37 क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालयों में देहरादून के अधिकारी को यह सम्मान पहली बार मिला है। पांडेय को यह पुरस्कार उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, सेवाओं में नवाचार और राज्य के दूरदराज के क्षेत्रों तक पासपोर्ट सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रदान किया गया है।

उन्होंने ‘पासपोर्ट मोबाइल वैन शिविर’ के माध्यम से पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में रह रहे नागरिकों के दरवाजे तक सेवाएं पहुंचाईं। उनके प्रयासों से लगभग 1.5 लाख पासपोर्ट सालाना जारी करने वाले कार्यालयों की श्रेणी में देहरादून कार्यालय की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बनी।

और पढ़े  चमोली: तुंगनाथ-चोपता में प्लास्टिक ले जाने पर लगेगी रोक, वन विभाग ने अब तक एकत्रित किया 5 हजार किलो कूड़ा
  • Related Posts

    मंत्री रेखा आर्या के पति का बड़ा आरोप: भ्रष्टाचार से 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति अर्जित की, जांच की मांग की

    उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति बरेली निवासी भाजपा नेता पप्पू गिरधारी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों के…

    केबीसी के मंच पर पहुंचे दून के लोकेंद्र: बढ़ाया उत्तराखंड का मान, बिग बी को भेंट की पहाड़ी टोपी

    उत्तराखंड की संस्कृति और पारंपरिक वेशभूषा को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाते हुए दून निवासी लोकेंद्र सोनी ने लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में पहाड़ी टोपी पहनकर प्रदेश…