देहरादून- श्रीनगर मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद BJP में शामिल, महेंद्र भट्ट ने दिलाई सदस्यता

श्रीनगर नगर निगम की मेयर आरती भंडारी, लखपत सिंह भंडारी सहित दस पार्षदों ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी का पार्टी में स्वागत किया।

 

महेंद्र भट्ट ने बताया कि पिछले चुनाव में कुछ कारणों से आरती भंडारी को भाजपा का टिकट नहीं मिल सका था। इसके बावजूद उन्होंने जनता के बीच अपनी पकड़ बनाए रखी और चुनाव जीतकर मेयर बनीं। अब उन्होंने दोबारा भाजपा परिवार में वापसी की है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा में शामिल होने का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा और जल्द ही कई अन्य लोग पार्टी में शामिल होंगे।

और पढ़े  कोटद्वार: ईडा मल्ला गांव में गुलदार पिंजरे में कैद, खेत में काम करने के दौरान महिला पर किया था हमला
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…