देहरादून- बेटे ने ऑनलाइन गेम में खत्म कर दी पूंजी: मां ने अफसरों को सुनाई करतूत, आर्थिक सहायता के लिए पहुंची DM के पास

ऑनलाइन गेम में युवक ने अपने घर की जमा पूंजी खत्म कर दी। घर चलाने में परेशानी हुई तो मां सोमवार को प्रशासन के दरबार में पहुंच गई। उन्होंने समाधान दिवस में आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। इस पर जिलाधिकारी ने सभी पहलुओं पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान दिवस में सोमवार को 164 लोग विभिन्न शिकायतों को लेकर पहुंचे थे जिनमें बच्चों की प्रताड़ना से परेशान कुछ बुजुर्ग भी शामिल रहे। कुछ लोगों ने सरकारी जमीनों पर कब्जे की शिकायत की तो कुछ लोगों ने फीस माफी की गुहार भी लगाई।

ऋषिकेश की रहने वाली महिला ने जनता दरबार में बताया कि उसका बेटा लंबे समय से ऑनलाइन गेम खेल रहा है। इसके लिए उसने कभी घर वालों से पैसे लिए तो कई बार दोस्तों से पैसे लेकर इसमें खर्च कर दिए। दोस्तों का उधार चुकाने के लिए भी परिवार वालों ने अपनी जमा पूंजी से ही उन्हें पैसे दिए। महिला ने कहा कि इस वक्त घर चलाने के लिए भी पैसे नहीं बचे हैं लिहाजा उसे किसी मद से आर्थिक सहायता दी जाए। इनके अलावा पलटन बाजार की रहने वाली महिला ने बेटी की स्कूल की फीस माफी और एक विधवा महिला ने बेटियों की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद की मांग की। बुजुर्ग ने अपने बेटे पर संपत्ति हड़पने की नीयत से मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया।

इस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम को भरणपोषण अधिनियम के तहत तत्काल वाद दर्ज करने का आदेश दिया। मन्नूगंज की विधवा की शिकायत पर सीओ सिटी को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसी तरह सहारनपुर की विनीता भटेजा ने राजपुर रोड स्थित पैतृक संपत्ति पर अवैध कब्जे की शिकायत पर सीओ मसूरी को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। इस पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को पूरी जवाबदेही के साथ कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए।
सरकारी भूमि पर कब्जे पर एसडीएम को जांच के आदेश
सिद्धोवाला में सरकारी भूमि पर कब्जे और बादामवाला में नदी श्रेणी की भूमि पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत भी समाधान दिवस पर की गई। इस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम विकासनगर को गहन जांच करने के आदेश दिए। सिंगनीवाला में पड़ोसी के विरोध के कारण बिजली कनेक्शन न मिलने और ग्राम मानुवा में बारिश से खतरनाक बने विद्युत पोल की शिफ्टिंग के मामलों पर ऊर्जा निगम को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए। धोरन रोड स्थित सेंट्रल पार्क रेजिडेंसी के समीप सुरक्षा पुस्ता न बनाने पर बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई और सिंचाई विभाग को सुरक्षात्मक कार्य का प्रस्ताव तैयार करने के आदेश जारी किए गए।
और पढ़े  देहरादून: किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने सरगना समेत छह को पकड़ा, नाबालिग रेस्क्यू
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…