देहरादून- गंभीर बीमार शिक्षक होंगे अनिवार्य सेवानिवृत्त, शिक्षा मंत्री धन सिंह ने दिए निर्देश

Spread the love

त्तराखंड में गंभीर बीमार और लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने ऐसे शिक्षकों की सूची शिक्षा महानिदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

शिक्षा मंत्री ने कहा, ऐसे शिक्षकों और कर्मचारियों की सूची मिलने के बाद चिकित्सा बोर्ड एवं विभागीय समिति की संस्तुति पर कार्रवाई करते हुए अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी। शिक्षा मंत्री ने पिछले साल भी विभाग के अधिकारियों को इसके निर्देश दिए थे लेकिन तबादलों के दौरान बीमार शिक्षकों की सूची की भरमार वाले विभाग में अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए अधिकारियों को शिक्षक नहीं मिले। इस कारण ऐसे शिक्षकों के खिलाफ तब कार्रवाई नहीं हो पाई।

 

स्कूल और कार्यालयों में संबद्ध शिक्षकों की सूची तलब
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्कूल और कार्यालयों में संबद्ध शिक्षकों और अधिकारों की सूची भी तलब की है। उन्होंने कहा, एक सप्ताह के भीतर शिक्षा महानिदेशालय को सूची उपलब्ध कराई जाए। बताया गया है कि कई शिक्षक न सिर्फ मूल तैनाती के बजाए दूसरे स्कूल व कार्यालय में संबद्ध हैं, बल्कि कुछ दूसरे विभागों में भी कार्यरत हैं।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शुरू की देहरादून-बंगलुरू के बीच शाम की उड़ान, जानें शेड्यूल
  • Related Posts

    पौडी गढ़वाल- श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि, समन्वय के साथ समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

    Spread the love

    Spread the love       आगामी चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने एनआईसी कक्ष में संबंधित विभागों की विस्तृत…


    Spread the love

    देहरादून: आज हनुमान जन्मोत्सव, राजधानी में निकलेगी बालाजी की भव्य शोभायात्रा, शहर में बदले रहेंगे रूट

    Spread the love

    Spread the love हनुमान जन्मोत्सव पर आज बृहस्पतिवार को शहरभर के मंदिरों में अनुष्ठान होंगे। साथ ही श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री पृथ्वीनाथ महादेव सेवादल की…


    Spread the love