राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार की देर शाम 11 आईएएस, पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए। आईएएस विशाल मिश्रा रुद्रप्रयाग के नए डीएम बनाए गए हैं। यहां से आईएएस प्रतीक जैन को जीएमवीएन में प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात किया गया है।
राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार की देर शाम 11 आईएएस, पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए। आईएएस विशाल मिश्रा रुद्रप्रयाग के नए डीएम बनाए गए हैं। यहां से आईएएस प्रतीक जैन को जीएमवीएन में प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात किया गया है।
आईएएस विनोद गिरी गोस्वामी को अपर सचिव शहरी विकास के साथ अब अपर सचिव आवास, मुख्य कार्यपालक अधिकारी भागीरथी घाटी विकास प्राधिकरण भी सौंपा गया है। रुद्रप्रयाग के डीएम प्रतीक जैन को अब एमडी जीएमवीएन, मिशन निदेशक जल जीवन मिशन, निदेशक नमामि गंगे, परियोजना निदेशक केएफडब्ल्यू की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पीसीएस गिरधारी सिंह रावत को अब अपर सचिव कार्मिक के साथ ही अल्पसंख्यक कल्याण, निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, निदेशक मदरसा शिक्षा परिषद, प्रबंध निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण निगम की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। सचिवालय सेवा के अपर सचिव सुरेश जोशी को दुग्ध व दुग्ध विकास विभाग के साथ जनगणना भी सौंपी गई है। सचिवालय सेवा के अपर सचिव कवींद्र सिंह को सचिवालय प्रशासन व संस्कृत शिक्षा के साथ ही कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग सौंपा गया है।
पीसीएस त्रिलोक सिंह मर्तोलिया को आयुक्त गन्ना चीनी से हटाकर प्रधान प्रबंधक शुगर मिल किच्छा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पीसीएस अब्ज प्रसाद वाजपेयी को किच्छा प्रधान प्रबंधक शुगर मिल से हटाकर सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, राज्य निर्वाचन आयोग में उप सचिव कमलेश मेहता की प्रतिनियुक्ति खत्म करते हुए उन्हें डिप्टी कलेक्टर टिहरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला एक बार फिर टल गया है। याचिकाकर्ता अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने बताया कि कोर्ट ने सुनवाई आगे…
हल्द्वानी में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट फैसला सुना सकती है। इसे लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। करीब 500 पुलिसकर्मी और पीएसी जवान…
© 2026, New Bharat News
Website Developed & Maintained by News Portal Hub
All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

