Dehradun: देहरादून पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, राष्ट्रपति निकेतन में फुट ओवर ब्रिज का किया उद्धाटन

Spread the love

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। सुबह वह हरिद्वार में पतंजलि विवि के कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। इसके बाद राष्ट्रपति देहरादून पहुंचीं। यहां उन्होंने राष्ट्रपति निकेतन में फुट ओवर ब्रिज का उद्धाटन किया। राष्ट्रपति आज अपने आशियाने में ही रात्रि विश्राम करेंगी।

तीन नवंबर को राष्ट्रपति उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र को 11 बजे संबोधित करेंगी। उसके बाद शाम को नैनीताल स्थित राजभवन में कार्यक्रम में शामिल होंगी।

मंगलवार को राष्ट्रपति कैंचीधाम स्थित नीब करौरी बाबा के दर्शन करने के बाद कुमाऊं विवि के 20वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर दून एयरपोर्ट पर पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेेंसियों ने रिहर्सल की। राष्ट्रपति के लिए चार हेलिकॉप्टर दो दिन पहले ही एयरपोर्ट पहुंचकर रिहर्सल कर चुके हैं। 

नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुनियाल गांव में सैन्यधाम का लोकार्पण करेंगे। पीएम के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्यधाम का निरीक्षण किया। सैन्यधाम में म्यूजियम, थियेटर और लाइट एंड साउंड शो जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, जिसके माध्यम से वीर बलिदानियों की गाथाएं और पराक्रम की जानकारी दी जाएगी।


Spread the love
और पढ़े  चमोली- बाजपुर में भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद, पहाड़ी दरकने से सिमली-ग्वालदम NH भी ठप, सैकड़ों यात्री फंसे
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love