देहरादून: खनन डंपरों ने मवेशियों को रौंदा, 5 भैंसों की मौत, तीन भैंस और एक गाय गंभीर घायल

Spread the love

 

ल्लूपुर-पांवटा फोरलेन हाईवे पर शुक्रवार सुबह आदूवाला में मित्रा ढाबा के पास दो तेज रफ्तार खनन डंपरों ने सड़क पर जा रहे मवेशियों को रौंद दिया। दुर्घटना में पांच भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन भैंस और एक गाय गंभीर रूप से घायल हैं। पशुपालक वन गुर्जर डंपरों की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। घायल पशुओं को उपचार के लिए गो सदन भिजवाया गया है। पुलिस ने दोनों डंपरों को चौकी में खड़ा करवा दिया है।

जानकारी के अनुसार, कल्याणपुर निवासी वन गुर्जर यूसुफ 15 मवेशियों को हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब से अपने डेरे की ओर लेकर आए रहे थे। सुबह करीब 5.30 बजे धर्मावाला की ओर से आ रहे दो डंपरों ने मवेशियों को टक्कर मारकर रौंद दिया। सूचना पर हरबर्टपुर चौकी से पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची।

 

कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने पांच भैंसों की मौत हो चुकी थी। तीन भैंस और एक गाय घायल थी। शीशमबाड़ा से पशु चिकित्सकों की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। चिकित्सकों ने घायल पशुओं को उपचार के लिए गोसदन भिजवाया। उन्होंने बताया दोनों वाहनों को चौकी में खड़ा करवा दिया है। उन्होंने बताया पशुपालक की ओर से अभी तक शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पशुपालक यूसुफ ने बताया मवेशी ही उसकी आजीविका का साधन है। एक साथ पांच मवेशियों की मौत और चार के घायल होने के कारण हुए नुकसान से उनकी आजीविका पर संकट में आ गई है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के घर पहुंचकर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि
  • Related Posts

    पौडी गढ़वाल- श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि, समन्वय के साथ समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

    Spread the love

    Spread the love       आगामी चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने एनआईसी कक्ष में संबंधित विभागों की विस्तृत…


    Spread the love

    देहरादून: आज हनुमान जन्मोत्सव, राजधानी में निकलेगी बालाजी की भव्य शोभायात्रा, शहर में बदले रहेंगे रूट

    Spread the love

    Spread the love हनुमान जन्मोत्सव पर आज बृहस्पतिवार को शहरभर के मंदिरों में अनुष्ठान होंगे। साथ ही श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री पृथ्वीनाथ महादेव सेवादल की…


    Spread the love