देहरादून- अपने दम पर आत्मनिर्भर बनी मुख्यमंत्री योगी की बड़ी बहन..चाय की दुकान से अब तक ऐसा रहा सफर

Spread the love

 

 

त्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी बहन शशि पयाल सिफारिश से नहीं बल्कि अपने दम पर आत्मनिर्भर बनी हैं। उनकी बहू शिवानी पयाल भी अब उनके नक्शे कदम पर हैं। जो पहाड़ में महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति जागरूक कर रही हैं।

उनकी बहुउद्देशीय सहकारी समिति किमसार से 400 से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। सहकारिता विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में अपनी बहू शिवानी के साथ पहुंची यूपी के मुख्यमंत्री की बड़ी बहन शशि पयाल के मुताबिक वर्ष 2003-04 में उन्होंने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना के तहत कुछ पैसा लेकर स्वरोजगार शुरू करने का निर्णय लिया। उनके पति पूरण सिंह पयाल और उन्होंने गांव में इस योजना से पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के कोठार गांव में चाय की दुकान शुरू की।

आज वह आत्मनिर्भर है। वहीं, उनकी बहू शिवानी पयाल बहुउद्देशीय सहकारी समिति किमसार की सचिव हैं।

शिवानी गांव में महिलाओं को पशुपालन, मुर्गीपालन आदि के जरिए स्वरोजगार के प्रति जागरूक कर रही हैं।

 

वह बताती हैं कि सरकार ने दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना शुरू की है। जिसमें एक से तीन लाख रुपये तक ब्याज रहित ऋण उपलब्ध कराया जाता है। जबकि समूह को पांच लाख रुपये तक ऋण दिया जाता है।

योगी की बड़ी बहन शशि पयाल के मुताबिक वह सात भाई-बहन हैं। भाई-बहनों में वह तीसरे नंबर की है। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांचवें नंबर के हैं।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या: इस महीने के अंत में होगा शिव मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण, कार्यक्रम को लेकर प्रस्तावित हुईं ये तिथियां
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love