देहरादून- गोदियाल बोले: विधायक अरविंद पांडे यह भी कह देते मैं CM धामी का वफादार सिपाही हूं

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, भाजपा विधायक अरविंद पांडे सोशल मीडिया पर वायरल अपने पत्र को फर्जी बता रहे हैं, तो सार्वजनिक रूप से यह भी कह देते कि मैं मुख्यमंत्री धामी का वफादार सिपाही हूं।

रविवार को विधायक अरविंद पांडे ने सोशल मीडिया पर वायरल पत्र पर कांग्रेस पर छवि खराब करने का आरोप लगाने पर कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, सोशल मीडिया पर वायरल विधायक के पत्र में जो आरोप सरकार पर लगाए गए थे, मैंने उसके आधार पर उच्च जांच की मांग उठाई थी, आज भी अपनी बात पर अडिग हूं।

 

विधायक पत्र को फर्जी व आरोपों को झूठे बता रहे हैं तो उन्हें यह बात भी सार्वजनिक तौर पर कहनी चाहिए कि वो सीएम धामी के वफादार सिपाही हैं। उन्होंने कहा, पत्र फर्जी है या सही, सरकार इसकी जांच कराए।

और पढ़े  कर्णप्रयाग: चट्टान से फिसलकर अलकनंदा नदी में बहा व्यक्ति, संभावित स्थानों पर तलाश कर रहा बचाव दल
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…