जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 10 बजे ओपीडी की पहली मंजिल पर रोज की तरह महिला एवं प्रसूति रोग विभाग के मरीज का पंजीकरण हो रहा था। इस दाैरान काउंटर के अंदर बैठे कर्मचारियों को ऊपर सीलिंग के अंदर शॉर्ट सर्किट का अंदेशा हुआ। उन्होंने सीलिंग के एक हिस्से से अंदर की तरफ देखा तो आग की लपटें उठ रहीं थी। कर्मचारियों ने आनन-फानन में फायर फाइटर्स और सुरक्षाकर्मियों को सूचना दी।
साथ ही अस्पताल के आला अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई। इसके बाद बिजली का कनेक्शन काट दिया गया। फिर बड़ी संख्या में फायर फाइटर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने सूझ-बूझ से जल्द ही आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि जहां पर आग लगी वहां सीलिंग के अंदर एसी के कंडेनसेशन से पानी का रिसाव हो रहा था जो कि आग की वजह बनी।