देहरादून: दून एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने किया पदभार ग्रहण, आईजी नीलेश  आनंद भरणे ने की प्रेसकांफ्रेंस

Spread the love

जिले के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने शनिवार को कार्यभार संभाल लिया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिले में महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था और यातायात सुधार के लिए ठोस प्रयास करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

उन्होंने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ जीरो टालरेंस का संदेश दिया। ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था की स्थिति को और अधिक बेहतर करना व यातायात सुधार की दिशा में और अधिक महत्वपूर्ण कार्य किए जाने हैं। इस दिशा में और अधिक ठोस प्रयास किए जाएंगे। जिले में एक के बाद एक हुई वारदातों के सवाल पर कहा कि कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। पुलिस अपराधियों से सख्ती से निपटेगी।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार शाम कानून के लिए पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव कर दिया। 20 आईपीएस को इधर से उधर कर दिया गया है, इनमें आठ जिलों के कप्तान भी शामिल हैं। देहरादून में 48 घंटे के भीतर दो हत्याओं के बाद एसएसपी अजय सिंह को हटा दिया गया। उनकी जगह अब हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल को दून की कमान सौंपी गई है। अजय सिंह को एसएसपी एसटीएफ बनाया गया।

वहीं, एसटीएफ के एसएसपी नवनीत सिंह को हरिद्वार का एसएसपी बनाया गया है। ऊधमसिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा को एसपी अभिसूचना बनाया है, उनकी जगह अजय गणपति कुम्भार को ऊधमसिंह नगर भेजा है। वह वर्तमान में चंपावत के एसपी थे, उनकी जगह पिथौरागढ़ की एसपी रेखा यादव को चंपावत भेजा है।

और पढ़े  हरिद्वार- गृह मंत्री शाह का 2027 में जीत की शुरुआत देवभूमि से करने का आह्वान, लगातार तीसरी जीत का मंत्र दिया

Spread the love
  • Related Posts

    ईरान के मोजतबा खामेनेई का बयान- खाड़ी देशों पर हमले जारी रहेंगे, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज भी बंद रहेगा

    Spread the love

    Spread the loveईरान के नए सर्वोच्च नेता आयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका और इस्राइल के साथ जारी जंग के बीच अपना पहला बयान जारी किया, जिसे गुरुवार को सरकारी टेलीविजन…


    Spread the love

    भराड़ीसैंण- समान कार्य-समान वेतन की तैयारी तेज, ऊर्जा निगम मुख्यालय ने मांगी सभी उपनलकर्मियों की सूची

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड(यूपीसीएल) में उपनल के माध्यम से सेवा दे रहे कर्मचारियों को जल्द ही समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। यूपीसीएल ने इसकी तैयारी तेज कर…


    Spread the love