देहरादून- जिलाधिकारी सविन बंसल ने रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर मारा छापा, आंगनबाड़ी राशन की गुणवत्ता पर उठे सवाल

जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने रुड़की के माड़ी चौक स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों को राशन आपूर्ति करने वाले सेंट्रल गोदाम में छापा मारा। आंगनबाड़ी केंद्रों पर भेजी जा रही खाद्य सामग्री की खराब गुणवत्ता की शिकायतों के बाद डीएम ने गोदाम पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में बाल श्रमिक भी मिले, जिस पर डीएम ने गोदाम स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।

जांच में खजूर और केले के चिप्स के पैकेटों पर मैन्युफैक्चर और एक्सपायरी तिथि संदिग्ध पाई गई, जबकि कई पैकेटों पर तारीख का उल्लेख ही नहीं था। पैकेटों पर छपी तिथि की जगह स्टैंप लगी हुई तिथि भी मिली। गोदाम का संचालन मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया और वहां तापमान बनाए रखने की कोई व्यवस्था भी नहीं थी।

निरीक्षण में यह भी सामने आया कि दिसंबर और जनवरी के अंडे व अन्य खाद्य सामग्री मार्च में वितरित की जा रही थी। रजिस्टर अद्यतन नहीं मिले और सामग्री आपूर्ति करने वाले द्वारा जारी गुणवत्ता प्रमाणपत्र भी उपलब्ध नहीं थे। डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए निकल रहे वाहनों को रुकवाकर खाद्य सामग्री के सैंपल भी लिए। ये वाहन टिहरी, उत्तरकाशी और डोईवाला के लिए सामग्री लेकर रवाना होने वाले थे। अंडों की गुणवत्ता भी संदिग्ध पाई गई।

और पढ़े  नैनीताल: जिला पंचायत में सरकारी फाइलें अभियंताओं के घर मिलीं, रिकॉर्ड व्यवस्था पर बड़ा सवाल, हिसाब-किताब गायब
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…