देहरादून:  राफ्टिंग गाइडों के लिए प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण अनिवार्य, आयु सीमा बढ़ाने पर भी सहमति

 

प्रदेश में गंगा व अन्य नदियों पर राफ्टिंग कराने वाले गाइडों को अब अनिवार्य रूप से तीन दिन का प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में प्राथमिक चिकित्सा व सीपीआर के बारे में जानकारी दी जाएगी, जिससे गाइड कोई हादसा होने पर तत्काल प्राथमिक चिकित्सा दे सकें।

सचिवालय में सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्याल ने राज्य में राफ्टिंग की संभावनाओं पर एसोसिएशन के साथ बैठक की। बैठक में राफ्टिंग एसोसिएशन के प्रस्ताव पर राफ्टिंग गाईडों की अधिकतम आयु सीमा को 50 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष करने पर सहमति जताई गई।

 

बैठक में प्रदेश भर में 900 राफ्टिंग गाइडों को फर्स्ट एड व सीपीआर संबंधी तकनीकी दक्षता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। यूएसए की हैनीफिल सेंटर संस्था के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से राफ्टिंग गाइडों को फर्स्ट एड का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

जनवरी, 2026 के प्रथम सप्ताह से इसकी शुरूआत की जाएगी। बैठक में राफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से नदी तटों पर राफ्टिंग कैंपों की स्थापना, गंगा नदी की वहन क्षमता का पुनः आकलन, मुख्य मार्ग से राफ्टिंग पिकअप प्वाइंट का सुधार, राफ्टिंग पर्यटकों की सुरक्षा के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था करने पर पर्यटन सचिव ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

 

और पढ़े  उत्तराखंड: पूर्व cm हरीश रावत के पीए रहे चंदन सिंह जीना के घर ED का छापा, मिला सोना और इम्पोर्टेड घड़ियां
  • Related Posts

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…

    स्टेडियम में शराब पीकर हुड़दंग: नशामुक्त हरियाणा की थीम वाली क्रिकेट लीग में छलके जाम, तीन कलाकारों का चालान

    नशामुक्त हरियाणा’ की थीम पर चल रही हरियाणवी आर्टिस्ट चैंपियंस लीग (एसीएल) में शराब पार्टी करने वाले तीन हरियाणवी कलाकारों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। स्टेडियम में शराब पीकर…