देहरादून:  वर्षों से एक ही अनुभाग, विभाग में डटे उपसचिव, अनुसचिव और सेक्शन ऑफिसर के बंपर तबादले..

चिवालय प्रशासन ने आरओ, एआरओ के तबादलों के बाद शुक्रवार को 68 अनुभाग अधिकारी, अनुसचिव व उपसचिवों के भी तबादले कर दिए। इनमें से कई तो ऐसे थे जो कि पांच साल से अधिक समय से एक ही अनुभाग या विभाग में डटे हुए थे।

सचिव सचिवालय प्रशासन दीपेंद्र कुमार चौधरी की ओर से शुक्रवार को नए तबादला आदेश जारी किए गए। कई बाध्य प्रतीक्षा में चल रहे अफसरों को भी अनुभाग दे दिए गए हैं। जारी आदेश के मुताबिक, 18 अनुभाग अधिकारियों, 28 अनुसचिवों और 22 उपसचिवों के तबादले किए गए हैं। सभी को तत्काल नए विभाग में ज्वाइनिंग के आदेश भी जारी किए गए हैं।

उधर, बृहस्पतिवार को जिन समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी व कंप्यूटर ऑपरेटरों के तबादले हुए थे, उनमें से कुछ तबादले निरस्त कराने की जुगत में लगे हुए हैं। हालांकि सचिवालय प्रशासन नई तबादला नीति के तहत इन तबादलों पर अडिग है।

 

और पढ़े  हल्द्वानी से गूंजा मिशन-2027 का शंखनाद: चुनावी मोड में भाजपा, नितिन नवीन ने पार्टी कार्यकर्ताओं में भरा जोश
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…