देहरादून- राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की दिखाई राह पर चली BJP, प्रदेशभर में सांगठनिक कार्यों में तेजी

Spread the love

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की दिखाई राह पर भाजपा उत्तराखंड ने तेजी से काम शुरू कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और संगठन पदाधिकारियों की अगुवाई में प्रदेशभर में सांगठनिक कार्यों में तेजी देखने को मिल रही है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद हाल ही में पहली बार नितिन नवीन तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे थे। उन्होंने पार्टी के आला नेताओं से लेकर बूथ स्तर तक बैठकें कीं थीं। पदाधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कुछ सांगठनिक गतिविधियों के सूत्र दिए थे।

प्रदेशभर में शक्ति केंद्रों की बैठकें शुरू 
विधायकों को नसीहत दी थी कि चुनाव तक वे अपनी विधानसभा में ही रहें और ये सुनिश्चित करें कि पिछले चुनाव में किए सभी वादे धरातल पर आ जाएं। उनके निर्देशों के बाद पहली बार भाजपा ने हर विधानसभा में एक कोर कमेटी बनाई। इसके अलावा प्रदेशभर में शक्ति केंद्रों की बैठकें शुरू कर दी।
शक्ति केंद्र तीन से पांच मतदान केंद्रों का एक समूह है। यह सीधे तौर पर मंडल और बूथ स्तर के बीच समन्वय का कार्य करता है। इसका मुख्य उद्देश्य चुनावी रैलियों और अभियानों के दौरान जमीनी स्तर पर मतदाताओं तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करना है। इसी प्रकार, भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों के तहत बूथ संपर्क अभियान भी तेज कर दिया है।
इस अभियान में खुद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत तमाम प्रदेश स्तर के पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। वहीं, हर जिले में 500 वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क का विशेष अभियान भी शुरू कर दिया गया है। भाजपा नेताओं का मानना है कि आने वाले चुनाव में इसका असर लगातार तीसरी जीत के रूप में सामने आएगा।

Spread the love
और पढ़े  मसूरी- संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
  • Related Posts

    हरिद्वार- घास लेने जंगल गया था वन गुर्जर, जंगली हाथी ने किया हमला, पटक-पटककर मार डाला

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार वन विभाग की श्यामपुर रेंज के कांसवाली बीट क्षेत्र जंगली हाथी के हमले में एक वन गुर्जर की मौत हो गई। हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत…


    Spread the love

    देहरादून- बंद नहीं होंगे जरूरतमंदों के लिए बने 114 आरोग्य मंदिर

    Spread the love

    Spread the loveमलिन बस्तियों और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए प्रदेश में 114 शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंद नहीं होंगे। एक अगस्त से इनका…


    Spread the love