देहरादून- सोसायटी के फ्लैट में व्यक्तिगत बिजली कनेक्शन के लिए 50 % सहमति जरूरी, महिला ने दायर की थी अपील

सोसायटी के फ्लैट में व्यक्तिगत बिजली कनेक्शन लेने के लिए उस सोसायटी के 50 प्रतिशत निवासियों की सहमति जरूरी है। उत्तराखंड विद्युत लोकपाल ने नियामक आयोग के निर्देशों को आधार बनाते हुए यह फैसला दिया।

वहीं, दूसरे मामले में उपभोक्ता से रिकवरी के आदेश जारी किए। देहरादून के वसंत विहार स्थित पैसिफिक एस्टेट की निवासी महिला ने अपने फ्लैट के लिए अलग बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर अपील दायर की थी। उनका तर्क था कि वे स्वतंत्र रूप से कनेक्शन पाने की हकदार हैं।

लोकपाल डीपी गैरोला ने मामले की सुनवाई के बाद उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम के आदेश को बरकरार रखा। लोकपाल ने स्पष्ट किया कि ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों में व्यक्तिगत कनेक्शन के लिए उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के दिशा-निर्देशों और सरकार की अधिसूचनाओं का पालन करना अनिवार्य है। इसके तहत, व्यक्तिगत कनेक्शन पर तभी विचार किया जा सकता है जब सोसायटी के निवासियों की निर्धारित सहमति प्रक्रिया पूरी हो। लोकपाल ने स्पष्ट किया कि बिना इन शर्तों के व्यक्तिगत कनेक्शन नहीं दिया जा सकता।
और पढ़े  देहरादून: सांसद त्रिवेंद्र रावत के बड़े भाई का निधन, श्रद्धांजलि देने आवास पर पहुंचे CM धामी सहित कई नेता
  • Related Posts

    देहरादून: डीजीपी से मिलीं जेनी, हरक सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, बेटे के डीएनए टेस्ट और CBI जांच की मांग

    जेनी उर्फ इंदिरा देवी ने उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखकर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने और मामले की सीबीआई…

    केदारनाथ: दिवाली पर भव्य सजा बाबा केदार का दरबार, 20 कुंतल फूलों से सजा धाम, भैरवनाथ मंदिर के कपाट हुए बंद

    दीपावली के पावन पर्व पर केदारनाथ धाम को करीब 18 से 20 क्विंटल रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। बाबा केदार के दरबार और मंदिर परिसर की भव्य सजावट श्रद्धालुओं…