देहरादून- बदरी-केदार मंदिर परिसर के 70 मीटर दायरे में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध, अब नहीं बना सकेंगे रील व वीडियो

Spread the love

 

गामी चारधाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में मंदिर परिसर से 70 मीटर दायरे में मोबाइल फोन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। श्रद्धालु मंदिर के नजदीक जाकर रील व वीडियो नहीं बना सकेंगे। धामों की पवित्रता व सुगम दर्शन व्यवस्था बनाने के लिए प्रशासन व मंदिर समिति ने यह निर्णय लिया है।

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा, बदरी-केदार धाम में व्यवस्थाओं को मंदिर समिति की ओर से प्रशासन से समन्वय कर बेहतर बनाया जाएगा। श्रद्धालुओं की आस्था, सुरक्षा व गरिमा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसरों के 70 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन के उपयोग व रील, वीडियो बनाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह निर्णय धाम की पवित्रता तथा तीर्थयात्रियों को सरल सुगम दर्शन व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।

 

यात्रा प्रारंभ होने से पहले मंदिर समिति के सभी विश्राम गृहों को तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए सुसज्जित किया जाएगा। साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, शौचालय व आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है।

शीघ्र ही मंदिर समिति की बोर्ड बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें यात्रा संबंधी व्यवस्थाओं एवं यात्री सुविधाओं के लिए आवश्यक बजट प्रावधान किए जाएंगे। मंदिर समिति श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित व श्रद्धामय यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।


Spread the love
और पढ़े  CM धामी पश्चिमी बंगाल में करेंगे चुनाव प्रचार, 6 अप्रैल को बंगांव में होगा रोड शो
  • Related Posts

    देहरादून- युवा कांग्रेस का जय भीम जय हिंद सम्मेलन, पहुंचे एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून में आज युवा कांग्रेस की ओर से जय भीम जय हिंद सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।…


    Spread the love

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love