देहरादून एयरपोर्ट रोड: हाथी ने बुलेट सवार पर किया हमला, युवक पर पैर रखकर फिर जंगल में भागा

देहरादून एयरपोर्ट रोड पर बुधवार देर रात एक हाथी ने बुलेट सवार युवक पर हमला कर दिया। इस दौरान युवक सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद हाथी युवक के ऊपर से पैर रखकर आगे बढ़ गया और सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़ते हुए जंगल की ओर चला गया। गनीमत रही कि इस खौफनाक घटना में युवक की जान बच गई।

 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सड़क पर बुलेट सवार युवक हाथी की चपेट में आने के बाद किनारे गिरा पड़ा है। इसी दौरान हाथी उसके बेहद करीब से गुजरता है और उसके ऊपर पैर रखते हुए आगे बढ़ जाता है। इसके बाद हाथी सड़क किनारे लगी रेलिंग को तोड़कर जंगल में प्रवेश कर जाता है।

 

वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कुछ पल के अंतर से युवक की जान पर बन आई थी। हाथी के इतने करीब आने और उसके ऊपर से गुजरने के बावजूद युवक का बच जाना किसी चमत्कार से कम नहीं है।

एयरपोर्ट रोड पर हाथियों की आवाजाही के बीच इस घटना ने वन्यजीवों के रास्तों से गुजरने वाले वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड स्थापना दिवस: PM मोदी ने सीएम धामी को पत्र भेज दी बधाई, खास संदेश में इन बातों का किया जिक्र
  • Related Posts

    देहरादून: गुजरात के गांधीनगर में होगा उर्मिला सनावर का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट, CBI कोर्ट में हुईं पेश

    अभिनेत्री उर्मिला सनावर का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट गुजरात के गांधीनगर में होगा। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका से जुड़े मामले में अभिनेत्री उर्मिला सनावर शुक्रवार को…

    उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 24 पीसीएस अफसरों के तबादले, दून में तीन एसडीएम की तैनाती, देखें सूची

    उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पीसीएस संवर्ग के 24 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के तहत अधिकारियों की वर्तमान तैनाती में बदलाव करते हुए उन्हें…