देहरादून- एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शुरू की देहरादून-बंगलुरू के बीच शाम की उड़ान, जानें शेड्यूल

Spread the love

विमानन कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा देहरादून-बंगलूरू के बीच बुधवार से अपनी शाम की उड़ान को शुरू किया गया है। फिलहाल यह फ्लाइट एक अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच संचालित की जाएगी।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की यह उड़ान बंगलूरू से यात्रियों को लेकर शाम करीब सवा आठ बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंची। वहीं करीब शाम पौने नौ बजे यह उड़ान देहरादून एयरपोर्ट से यात्रियों को लेकर वापस बंगलूरू के लिए रवाना हुई। फिलहाल देहरादून एयरपोर्ट पर यह सबसे आखिर में आने वाली उड़ान है।

देहरादून से बंगलूरू तक का सफर इस उड़ान से करीब तीन घंटे में पूरा किया जाएगा। एयर इंडिया पहले ही इस हवाई रूट पर दोपहर के वक्त अपनी एक अन्य उड़ान संचालित कर रहा है। कंपनी ने शाम के वक्त अपनी दूसरी उड़ान को शुरू किया है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के 180 सीटर विमान से पहले दिन करीब 120 यात्री बंगलूरू से देहरादून पहुंचे। वहीं करीब 21 यात्री देहरादून से बंगलूरू के लिए रवाना हुए।


Spread the love
और पढ़े  अर्थ ऑवर- उत्तराखंड में आज रात एक घंटे तक बंद रहेंगी लाइटें और विद्युत उपकरण, आज रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक बुझेंगी गैर-जरूरी लाइटें
  • Related Posts

    देहरादून: आज हनुमान जन्मोत्सव, राजधानी में निकलेगी बालाजी की भव्य शोभायात्रा, शहर में बदले रहेंगे रूट

    Spread the love

    Spread the love हनुमान जन्मोत्सव पर आज बृहस्पतिवार को शहरभर के मंदिरों में अनुष्ठान होंगे। साथ ही श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री पृथ्वीनाथ महादेव सेवादल की…


    Spread the love

    देहरादून- पुलिस के साथ कानून व्यवस्था की ड्यूटी नहीं करेंगे पीआरडी जवान, सौ को हटाया

    Spread the love

    Spread the loveपीआरडी जवान अब जिला पुलिस के साथ कानून व्यवस्था की ड्यूटी में तैनात नहीं रहेंगे। जिला युवा कल्याण एवं पीआरडी अधिकारी ने 100 जवानों को ड्यूटी से अलग…


    Spread the love