देहरादून Accident: तेज रफ्तार वाहन ने हाईवे पार करते मासूम को कुचला, हुई मौत, घर का था इकलौता चिराग

संत विहार थाना क्षेत्र के उमेदपुर में तेज रफ्तार वाहन ने मासूम को कुचल दिया। दुर्घटना में नौ वर्षीय दक्ष धीमान की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है दक्ष अपने घर का इकलौता चिराग था।

बसंत विहार थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि रविवार शाम 112 के माध्यम से सूचना मिली कि उमेदपुर स्थित नेशनल हाईवे पर एक बालक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया है।
सूचना मिलते ही थाना से पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पता चला कि एक बालक हाईवे पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल बालक को तत्काल उपचार के लिए सुभारती अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस टीम भी अस्पताल पहुंची, जहां उपचार के दौरान बालक की मौत हो गई। को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दक्ष घर के पास नए नेशनल हाईवे को पार कर रहा था।

इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतक के पिता पंकज कुमार से भी पुलिस ने जानकारी जुटाई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहन और उसके फरार चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

और पढ़े  उत्तराखंड: केदारनाथ और बदरीनाथ के रास्ते को जोड़ने वाला पुल तैयार, लोड टेस्ट हुआ सफल, जल्द शुरू होगी आवाजाही
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…