कोटद्वार : कमरे से निकलते ही महिला पर झपटा गुलदार, चीख-पुकार मचने के बाद भागा, बाल-बाल बची जान

भाबर के शिवपुर में गुलदार ने एक महिला पर हमला कर दिया, चीख-पुकार मचने के बाद गुलदार भाग गया। कुछ चोटें आने पर महिला को बेस अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया।

शिवपुर निवासी युद्धवीर सिंह के मकान की छत पर शनिवार रात एक गुलदार छिपकर घात लगाए बैठा रहा। युद्धवीर सिंह की पत्नी रामेश्वरी देवी (74) रात कमरे से बाहर निकली, तो गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। रामेश्वरी देवी की चीख-पुकार मचने पर परिजनों पहुंच जिसके बाद गुलदार भाग गया।
घायल रामेश्वरी देवी को देर रात करीब 11 बजे बेस अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक का कहना है कि उनको मामूली चोटें आई थी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। क्षेत्र में गुलदार के बढ़ते हमलों से दहशत काफी बढ़ गई है। लोगों का अकेले घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। शिवपुर एवं आसपास के क्षेत्रों लालपुर, ध्रुवपुर, जौनपुर आदि में रह रहे लोगों ने क्षेत्र में वनकर्मियों की गश्त कराने की मांग की है।
और पढ़े  हल्द्वानी से गूंजा मिशन-2027 का शंखनाद: चुनावी मोड में भाजपा, नितिन नवीन ने पार्टी कार्यकर्ताओं में भरा जोश
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…