रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का सख्त रुख- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

Spread the love

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम हुए धमाके ने पूरे देश को हिला दिया। इस विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़ाकर 12 हो गई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद दिल्ली पुलिस, एनआईए और फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंच गईं और इलाके को सील कर दिया गया है।

दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का सख्त बयान
दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि इस हादसे के जिम्मेदार लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। राजनाथ सिंह ने कहा दिल्ली में कल हुई दुखद घटना में जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई है, उनके परिवारों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में शक्ति और धैर्य प्रदान करें।

 

उन्होंने आगे कहा देश की प्रमुख जांच एजेंसियां इस घटना की तेज और विस्तृत जांच कर रही हैं। बहुत जल्द जांच की रिपोर्ट जनता के सामने लाई जाएगी। मैं देशवासियों को भरोसा दिलाता हूं कि इस त्रासदी के दोषियों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा।

‘आतंक के समर्थकों के लिए देश में कोई जगह नहीं’
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस घटना को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा सरकार ने इस घटना को बहुत गंभीरता से लिया है। जो भी इसके पीछे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इस देश में आतंक के समर्थकों के लिए कोई जगह नहीं है। मैं उन लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजन खोए हैं।

और पढ़े  दिल्ली Bomb Threat: राजधानी के कई स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप

Spread the love
  • Related Posts

    PM मोदी की अध्यक्षता में सीसीएस की बैठक, पश्चिम एशिया की स्थिति और फंसे भारतीयों पर हुई चर्चा

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में रविवार को कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की हाई-लेवल बैठक हुई है। प्रधानमंत्री आवास पर हुई अहम बैठक में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह,…


    Spread the love

    दिल्ली की बेटियां बनेंगी ‘लखपति’- होली से पहले महिलाओं-बेटियों को 4 बड़ी सौगात, राष्ट्रपति मुर्मू ने लॉन्च की योजनाएं

    Spread the love

    Spread the loveभारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ‘सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली’ कार्यक्रम में शामिल हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…


    Spread the love