रामनगरी में दीपोत्सव 2025:- CM योगी ने किया श्रीराम का राजतिलक, गूंजा जय श्रीराम का उद्घोष

 

 

श्रीराम के राज्याभिषेक समारोह के लिए राज दरबार की थीम पर रामकथा पार्क सज-धजकर तैयार है। 90 फीट चौड़े मंच पर आज शाम राम दरबार सजेगा। मंच के नीचे साधु-संतों के साथ सीएम योगी बैठेंगे। यानी परमसत्ता के चरणों में राजसत्ता बैठेगी।

मुख्यमंत्री योगी ने किया राजतिलक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामकथा पार्क के मंच पर श्रीराम का राजतिलक किया। श्रीराम राज्याभिषेक समारोह के दौरान रामकथा पार्क जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। सीएम योगी ने श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और गुरु वशिष्ठ का भी तिलक कर माल्यार्पण किया और आरती उतारी।

प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जयवीर सिंह, राकेश सचान व सतीश शर्मा ने भी आरती उतारी। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय समेत रामनगरी के संत महंतों ने भगवान के स्वरूपों की आरती उतारी। रामकथा पार्क में आयोजित समारोह में हजारों की संख्या में संत, महंत, श्रद्धालु और पर्यटक राज्याभिषेक समारोह का हिस्सा बने।

एक बार फिर त्रेता युग जीवंत हो गया, सीएम योगी ने की अगवानी

रामनगरी में दीपोत्सव पर एक बार फिर त्रेता युग जीवंत हो गया। पुष्पक विमान रूपी हेलीकॉप्टर से राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के स्वरूप रामकथा पार्क हेलीपैड पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई मंत्रियों के साथ भगवान के स्वरूपों की अगवानी की। यहां राम जानकी की वंदना के साथ भरत मिलाप भी हुआ। उनके साथ अन्य मंत्रियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के साथ संत, महंत, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी मौजूद हैं।

और पढ़े  UP- आज एक दिवसीय दाैरे पर आगरा आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ,खटीक समाज गर्जना सम्मेलन में करेंगे शिरकत

राम की पैड़ी पर बिछाए गए 29 लाख 25 हजार 051 दीये

राम की पैड़ी पर 29 लाख 25 हजार 051 दीये बिछा दिए गये हैं। दीपोत्सव पर 26 लाख 11 हजार 101 दीये जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इस कार्य में 33000 वालंटियर्स लगाए गए हैं।

सीएम पहुंचे, दोनों डिप्टी सीएम दीपोत्सव में भाग नहीं लेंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव के लिए अयोध्या पहुंच गए हैं। उनके साथ कई मंत्री मौजूद हैं। रामकथा पार्क में उनका हेलीकॉप्टर लैंड हुआ। जहां जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सीएम यहां से सरयू अतिथि गृह पहुंच गए। वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक का अयोध्या दौरान अपरिहार्य कारणों से रद्द हो गया है।
  • Related Posts

    UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल 10,284 अभ्यर्थियों…

    सेंट्रल मार्केट मेरठ: बैंक्वेट हॉल समेत 6 भवनों में 5 कॉम्प्लेक्स, 35 दुकानें जमींदोज

    शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में सील किए गए 44 भवनों में से छह को बुधवार को भारी फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। ये सभी आवासीय…