दीपोत्सव 2024 अयोध्या :- श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर देगा रामकथा पार्क और राम की पैड़ी पर सज रहा दिव्य ‘राम दरबार’

Spread the love

 

– 5 फीट 10 इंच लंबी प्रभु श्रीराम व 5 फीट 2 इंच लंबी माता सीता की फाइबर से बनी प्रतिमाओं का होगा निर्माण, तीन दिन तक श्रद्धालुओं को मिलेगा दर्शन का लाभ

– श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर देगा रामकथा पार्क और राम की पैड़ी पर सज रहा दिव्य ‘राम दरबार’

– 11 थीमैटिक गेट बढ़ाएंगे शोभा, सीएम योगी के नेतृत्व में भव्य होने जा रहा आठवां दीपोत्सव

 प्रभु श्रीराम की नगरी में तीन दिन (28 से 30 अक्टूबर) तक श्रद्धालुओं को त्रेता युग का अनुभव कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जोर-शोर से दीपोत्सव की तैयारियां चल रही हैं। रामनगरी को चौतरफा सजाया जा रहा है। कहीं तोरणद्वार बन रहे हैं तो कहीं जबरदस्त लाइटिंग की जा रही है। इन सबके बीच एक और अनोखी पहल की जा रही है। वह है पुष्पक विमान की। दावा किया जा रहा है की इसे एक बार जिसने भी देखा वह देखता ही रह जाएगा। रामलला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर भगवान राम के आगमन की खुशी में इस बार दीपोत्सव और भी भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इसी उद्देश्य से इस बार राम की पैड़ी समेत 55 घाटों पर 25 लाख दीये प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है। पहली बार उत्सव में 10 हजार स्थानीय लोगों को भी शामिल होने का मौका मिलेगा।

कैनवास पर बनाया जा रहा पुष्पक विमान

पर्यटन विभाग ने अयोध्या को सजाने और संवारने के लिए एजेंसियों को चयनित किया है। उसी में से एक विविद इंडिया एडवरटाइजिंग एंड मार्केटिंग कंपनी है। कंपनी की सवीना जेटली ने बताया कि लता चौक के पीछे की साइड एक पुष्पक विमान बनाया जा रहा है। इसे फ्लेक्स पर न बनाकर कैनवास के जरिये बनाया जा रहा है, ताकि अयोध्या प्रदूषण मुक्त बनी रहे। उन्होंने बताया कि पुष्पक विमान एक सेल्फी पॉइंट भी रहेगा। यहां दो फीट की ऊंचाई पर 36 फीट ऊंचा और 24 फीट चौड़ा पुष्पक विमान बनाया जा रहा है।

और पढ़े  दर्दनाक हादसा: ट्रक से कुचलकर तीन कांवड़ियों की मौत, दो लोग घायल

पुष्पक विमान में श्रीराम की 5 फीट 10 इंच की प्रतिमा होगी

सवीना जेटली में बताया कि पुष्पक विमान में माता सीता, भगवान राम, उनके तीनों भाई की फाइबर की प्रतिमा रहेगी। इसमें भगवान की प्रतिमाएं 5 फीट 10 इंच व माता सीता की 5 फीट 4 इंच की प्रतिमा रहेगी, जबकि हनुमान जी बैठे हुए दिखाई पड़ेंगे।

राम की पैड़ी पर आठ फीट ऊंचा होगा राम दरबार

सवीना जेटली ने बताया कि हमारी टीम दिल्ली व लखनऊ से आई है। हालांकि कारीगर स्थानीय ही हैं। उन्होंने बताया कि राम की पैड़ी पर आठ फीट ऊंचा राम दरबार बनाया जाएगा, जिसमे भगवान के स्वरूप बैठेंगे। इसके अलावा अयोध्या धाम में 11 थीम गेट बनाये जा रहे हैं। तीन गेट रामकथा पार्क में ही लगवाए गए हैं। इसकी सुंदरता लोगों को खूब आकर्षित करेगी।

10 क्विंटल फूलों से सज रहे मुख्य द्वार

राम मंदिर में जाने वाले चार प्रमुख गेट को सजाए जाने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए 10 क्विंटल फूलों को मंगाया गया है। सभी गेट पर तोरणद्वार बनाये जाएंगे।


Spread the love
  • Related Posts

    निजी स्कूलों में स्क्रीन टाइम तय, अब बोर्ड पर ही पढ़ाएंगे गुरु जी, जिला प्रशासन तैयार कर रहा गाइडलाइन

    Spread the love

    Spread the loveनोएडा और ग्रेटर नोएडा के निजी स्कूल बच्चों को अधिक देर तक स्क्रीन के माध्यम से नहीं पढ़ा सकेंगे। उन्हें बोर्ड का प्रयोग करना होगा। इस संबंध में जिला…


    Spread the love

    स्पेशल 26 की तर्ज पर फर्जी पुलिस बनकर किया अगवा, पांच गिरफ्तार और दो की तलाश

    Spread the love

    Spread the loveस्पेशल 26 फिल्म की तरह फर्जी पुलिस बनकर जीएसटी सलाहकार को अगवा कर फिरौती वसूली का खुलासा हुआ है। महंगे शौक की वजह से कर्ज में डूबे आरोपियों…


    Spread the love