दलेर मेहंदी विवाद: समर्थन में उतरे बादशाह, मीका और कपिल शर्मा, बोले- कलाकार की गरिमा का रखें ख्याल

उत्तराखंड के नरेंद्रनगर में मां कुंजापुरी मेले में पंजाबी गायक दलेर मेहंदी की प्रस्तुति को लेकर उठा विवाद अब मनोरंजन जगत तक पहुंच गया है।

मंच पर उनके लड़खड़ाने और लिप-सिंक के आरोपों के बाद कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की ओर से उन्हें डांटने पर भाई मीका सिंह, रैपर बादशाह और कॉमेडियन कपिल शर्मा, शिल्पा शेट्टी समेत कई कलाकार उनके समर्थन में सामने आए हैं। सभी ने सार्वजनिक रूप से एक वरिष्ठ कलाकार को अपमानित किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई।
विवाद उस समय शुरू हुआ, जब उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और नरेंद्र नगर के विधायक सुबोध उनियाल ने मेले में दलेर मेहंदी की प्रस्तुति पर आपत्ति जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि गायक मंच पर असहज नजर आ रहे थे और गाने के बजाय लिप-सिंक कर रहे थे। मंत्री के मुताबिक, कार्यक्रम के लिए दलेर मेहंदी को 35 लाख रुपये दिए गए थे। हालांकि, उनके नशे में होने के आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर बताया कि उनके भाई पिछले दो साल से अस्वस्थ हैं और हाल ही में उनकी बड़ी सर्जरी हुई है। मीका ने शराब पीने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते। उन्होंने कड़ी नाराजगी जता चेतावनी दी कि कोई अगर यह साबित कर दे कि दलेर शराब पी रहे थे तो वह गाना छोड़ देंगे। वहीं, रैपर बादशाह ने लिखा कि दलेर की कला और संगीत जगत में योगदान पर निराशा जताई जा सकती है, लेकिन सार्वजनिक रूप से किसी कलाकार को अपमानित करना बेहद दुखद है।

और पढ़े  देहरादून: मंत्री रेखा आर्या से जुड़ी 210 करोड़ की कथित संपत्ति की जांच की मांग, अधिवक्ता पंकज ने दी शिकायत

उन्होंने कहा कि दिग्गज कलाकार सम्मान के हकदार हैं, खासकर तब, जब वे किसी मुश्किल दौर से गुजर रहे हों। कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी दलेर मेहंदी के प्रति समर्थन जताते हुए कहा कि उनकी गंभीर सर्जरी के बारे में बहुत से लोगों को जानकारी नहीं है। उन्होंने लिखा कि हर किसी को दूसरों के प्रति थोड़ा और दयालु होना चाहिए, क्योंकि यह पता नहीं होता कि कोई व्यक्ति किस दौर से गुजर रहा है। गायिका हर्षदीप कौर ने भी दलेर मेहंदी को दिग्गज कलाकार बताते हुए कहा कि उस दिन उनकी तबीयत ठीक नहीं रही होगी। इस बीच,  शिल्पा शेट्टी समेत मनोरंजन जगत की कई अन्य हस्तियों ने भी उनके समर्थन में आवाज उठाई है।

  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार

    चारधाम यात्रा अंतिम चरण में है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार…