Crime: साली दे बैठी जीजा को दिल,भाग कर रचा ली शादी, पति से मिला धोखा तो पत्नी ने दे दी जान

28 वर्षीय लक्ष्मी ने कथित तौर पर पति और बहन की धमकियों से आहत होकर आत्महत्या कर ली।

 

हरियाणा के रुदड़ोल गांव में 28 वर्षीय लक्ष्मी ने कथित तौर पर पति और बहन की धमकियों से आहत होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

महिला ने कुएं में लगाई छलांग

लक्ष्मी ने मंगलवार सुबह करीब 4 बजे अपने घर के पास एक कुएं में छलांग लगा दी। परिजनों ने आधे घंटे बाद उसे बाहर निकाला और प्राथमिक बातचीत के बाद उसे झोझूकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। वहां से चिकित्सकों ने उसे दादरी रेफर किया, जहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतका के पिता ताजवीर ने बताया कि लक्ष्मी मानसिक रूप से परेशान थी।

 

ये है मामला 

ताजवीर के अनुसार, उनकी तीन बेटियों में से लक्ष्मी और पूजा की शादी हो चुकी थी, जबकि उनकी तीसरी बेटी किस्तु अविवाहित थी। करीब 15 दिन पहले किस्तु ने लक्ष्मी के पति कुलदीप के साथ भागकर शादी कर ली थी। इस बात की जानकारी मिलने पर लक्ष्मी और ताजवीर ने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। ताजवीर ने इस संबंध में बहल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की थी, जिसमें लक्ष्मी को मंगलवार को पेश होना था। आरोप है कि कुलदीप और किस्तु ने लक्ष्मी को थाने में पेश होने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके अलावा, लक्ष्मी की सास बबीता और ससुर अजीत भी इस मामले में शामिल बताए गए हैं।

और पढ़े  कोटा में भीषण हादसा: एक्सप्रेस-वे से नाले में गिरी 25 यात्रियों की टेंपो ट्रैवलर, 6 की मौत

झोझूकलां थाना पुलिस ने ताजवीर के बयान के आधार पर कुलदीप, किस्तु, बबीता और अजीत के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पिता ताजवीर ने बताया कि धमकियों के कारण लक्ष्मी गहरे मानसिक तनाव में थी। उन्होंने पुलिस से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • Related Posts

    भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री,आज PM मोदी और डोनाल्ड टस्क की अहम बैठक

    भारत और पोलैंड के रिश्तों को नई दिशा देने के लिए आज, 22 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के बीच अहम बैठक होगी। टस्क…

    मुख्यमंत्री मान का कटा 50 हजार का चालान: ‘पेरिस से लौटने पर किया गया अपमान’

    आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कहा है कि भाजपा की केंद्र सरकार पंजाबियत को नीचा दिखाने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देती…