सीपी राधाकृष्णन: PM मोदी ने सीपी राधाकृष्णन को दी बधाई, कहा- वे एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति होंगे

Spread the love

 

भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की है। उन्होंने मंगलवार को हुए मतदान में 452 वोट पाकर जीत दर्ज की, जबकि विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर बधाई देते हुए कहा कि राधाकृष्णन का जीवन हमेशा समाज सेवा और गरीबों-वंचितों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहा है। जीत के बाद पीएम मोदी ने नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति से मुलाकात की और बधाई दी।

 

उन्होंने लिखा, उनका जीवन हमेशा समाज की सेवा और गरीबों व हाशिए पर पड़े लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित रहा है। मुझे विश्वास है कि वे एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति होंगे, जो हमारे संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करेंगे और संसदीय संवाद को आगे बढ़ाएंगे।

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत पर बधाई दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स पर लिखा, सार्वजनिक जीवन में आपके दशकों के समृद्ध अनुभव राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। मैं आपको एक सफल और प्रभावशाली कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देती हूं।

 

 

विपक्ष के उम्मीदवार को 152 मतों के अंतर से हराया
उप राष्ट्रपति पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन विजयी घोषित किए गए। राधाकृष्णन को प्रथम वरीयता के 452 तथा विपक्ष के प्रत्याशी बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट हासिल हुए।


Spread the love
और पढ़े  दिल्ली- 1 रुपया लेने के चक्कर में गवांए 95 हजार, जालसाजों ने कस्टमर केयर प्रतिनिधि बन की बात, फिर...
  • Related Posts

    उज्बेकिस्तान के लिए रवाना हुए PM मोदी: एससीओ समिट में होंगे शामिल, जानिए क्यों खास है यह दौरा

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर शनिवार को ताशकंद के लिए रवााना हुए। वे दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत…


    Spread the love

    ब्लाइंड मर्डर सुलझा: बेटे के कत्ल में पिता और दोस्त पकड़े, डॉक्टर का बहाना कर ले गए, पत्थर से मारा

    Spread the love

    Spread the loveसाउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने 38 वर्षीय गुल हसन की हत्या के आरोप में उसके पिता तालुकदार…


    Spread the love