उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन: CP राधाकृष्णन ने किया उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन,PM मोदी बने प्रस्तावक

Spread the love

पराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के साथ-साथ भाजपा और एनडीए के तमाम नेता भी मौजूद रहे।

 

पीएम मोदी समेत कुल चार प्रस्तावक
जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी ने रिटर्निंग ऑफिसर को नामांकन पत्रों के 4 सेट सौंपे हैं। नामांकन पत्रों के इन चार सेटों में पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और जदयू नेता राजीव रंजन सिंह मुख्य प्रस्तावक हैं।

 

सीपी राधाकृष्णन के बारे में जानिए
तमिलनाडु में जन्मे सीपी राधाकृष्णन गाउंडर- कोंगु वेल्लालर यानी ओबीसी समुदाय से आते हैं। वे तमिलनाडु से उपराष्ट्रपति बनने वाले वे तीसरे नेता होंगे। वे 1998 में पहली बार सांसद चुने गए और 2023 में बने झारखंड के राज्यपाल बने। 67 वर्षीय सीपी राधाकृष्णन वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। झारखंड की जिम्मेदारी संभालते हुए राधाकृष्णन ने तेलंगाना का राज्यपाल और पुडुचेरी का उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला था। सीपी राधाकृष्णन ने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक की पढ़ाई की है।

 

9 सितंबर को उपराष्ट्रपति पद का चुनाव
उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 9 सितंबर को होना है और उसी दिन मतगणना भी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है, जबकि उम्मीदवार 25 अगस्त तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। बता दें कि उपराष्ट्रपति चुनाव में राज्यसभा के 233 निर्वाचित सांसद, राज्यसभा में मनोनीत 12 सांसद और लोकसभा के 543 सांसद वोट डाल सकते हैं। इस तरह के कुल 788 लोग वोट डाल सकते हैं।

और पढ़े  AI Summit: युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु को जमानत मिली, रिमांड बढ़ाने की वजह साफ नहीं कर पाई पुलिस

 


Spread the love
  • Related Posts

    PM मोदी की अध्यक्षता में सीसीएस की बैठक, पश्चिम एशिया की स्थिति और फंसे भारतीयों पर हुई चर्चा

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में रविवार को कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की हाई-लेवल बैठक हुई है। प्रधानमंत्री आवास पर हुई अहम बैठक में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह,…


    Spread the love

    दिल्ली की बेटियां बनेंगी ‘लखपति’- होली से पहले महिलाओं-बेटियों को 4 बड़ी सौगात, राष्ट्रपति मुर्मू ने लॉन्च की योजनाएं

    Spread the love

    Spread the loveभारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ‘सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली’ कार्यक्रम में शामिल हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…


    Spread the love