PM मोदी से मिले सीपी राधाकृष्णन, एनडीए ने बनाया है उपराष्ट्रपति पद प्रत्याशी

 

उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी चुने जाने के बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन दिल्ली दौरे पर पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास जाकर पीएम मोदी से मुलाकात की। बता दें कि राधाकृष्णन चार दशकों से अधिक समय से राजनीतिक, सामाजिक और सांविधानिक जीवन में सक्रिय हैं।

महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर तस्वीरें शेयर कर लिखा, राधाकृष्णन जी से मुलाकात कर उन्हें एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने पर अपनी शुभकामनाएं दीं।

Image

अनुभव हमारे राष्ट्र को समृद्ध करेगा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, उनकी लंबी जनसेवा और विभिन्न क्षेत्रों का अनुभव हमारे राष्ट्र को समृद्ध करने में मदद करेगी। ईश्वर करे कि वे उसी समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ राष्ट्र की सेवा करते रहें जो उन्होंने हमेशा दिखाया है।

 

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रत्याशी बनाए जाने का एलान किया था
गौरतलब है कि कल भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी की मौजूदगी में हुई NDA की बैठक के बाद राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की थी। तमिलनाडु से आने वाले सीपी राधाकृष्णन लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं। जुलाई, 2024 में महाराष्ट्र के राज्यपाल बने राधाकृष्णन के खिलाफ अभी विपक्ष ने अपने प्रत्याशी का एलान नहीं किया है। चुनाव के लिए मतदान आगामी 9 सितंबर को कराए जाएंगे।

और पढ़े  टाइम आएगा हम आपको पकड़ेंगे: चुनाव आयोग में मतभेद के दावे पर गरमाई सियासत, राहुल गांधी बोले-न्याय जरूर होगा
  • Related Posts

    बड़ी खबर: मोबाइल यूजर्स के लिए राहत भरी खबर, 28 की बजाय 30 दिनों के होंगे वैलिडिटी प्लान

    भारत के करोड़ों प्रीपेड मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए एक बेहद शानदार खबर सामने आई है। अब आपको हर 28 दिन में अपना फोन रिचार्ज कराने की झंझट से मुक्ति मिलने…

    आज कैसा रहेगा मौसम?: UP के शहरों के लिए रेड अलर्ट, ओडिशा में बारिश-बाढ़ से हड़कंप, छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद

    देश के कई राज्यों में हो रही बारिश ने चिंता बढ़ा दी है। खासकर ओडिशा, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया…