रुड़की- पिकअप की टक्कर से गाय की मौत, गाड़ी में भरा पड़ा था मांस, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाई वाहन में आग

Spread the love

 

क्सर की और से डुमनपुरी बिजनौर की तरफ जा रही मांस से लदी एक पिकअप गाड़ी ने बालावाली गांव के सामने एक पालतू गाय को टक्कर मार दी। सड़क दुर्घटना देख ग्रामीणों ने गाड़ी को घेर लिया। इसी बीच गाड़ी में मांस होने की जानकारी मिलने पर भीड़ उग्र हो गई और आक्रोशित भीड़ ने गाड़ी में आग लगा दी। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर-बितर किया। ग्रामीण गाड़ी में लदे मांस की जांच कराकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

घटना सोमवार तड़के की है। गाय के गाड़ी से टक्कर लगने के बाद ग्रामीण मौके पर आ गए। उन्होंने गाड़ी को घेर लिया। ग्रामीणों ने जब गाड़ी के पीछे खिड़की खोलकर देखा तो उसमें मांस लदा था। इस पर ग्रामीण भड़क गए।

 

क्षेत्र में सूचना आग की तरह फैल गई। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और वह गाड़ी में प्रतिबंधित पशु का मांस होने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा करने लगे। सूचना पर खानपुर एसओ धर्मेंद्र राठी, उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

Roorkee Cow dies after being hit by a pickup vehicle angry villagers set  vehicle on fire

उन्होंने ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण उग्र हो गई और उन्होंने देखते ही देखते गाड़ी में आग लगा दी। पुलिस ने लाठियां भांजकर ग्रामीणों को भगाया। खानपुर विधायक उमेश कुमार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया तब जाकर उग्र भीड़ शांत हुई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

खानपुर एसओ धर्मेंद्र राठी ने बताया कि दुर्घटना में मौत का शिकार हुई गाय का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है,और गाड़ी में लदे मांस के सैंपल पशु चिकित्साधिकारी से कराए गए हैं।

और पढ़े  भराड़ीसैंण- समान कार्य-समान वेतन की तैयारी तेज, ऊर्जा निगम मुख्यालय ने मांगी सभी उपनलकर्मियों की सूची

खानपुर के पशु चिकित्साधिकारी डा. जी एस सचदेवा ने बताया कि मामले में गाड़ी में लदे मांस के सैंपल लेकर ऋषिकेश फोरेंसिक लैब भेजे गए हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 संचालक सहित तीन गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveएंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने चकराता रोड स्थित गांधी नगर क्षेत्र में एक मकान पर छापा मार देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके…


    Spread the love

    उत्तराखंड- बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समेत बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन आने…


    Spread the love