COVID-19 uPDATE – कोरोना पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,1 जनवरी से इन देशों से आने वाले हर एक यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट कराना होगा जरूरी

Spread the love

COVID-19 uPDATE – कोरोना पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,1 जनवरी से इन देशों से आने वाले हर एक यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट कराना होगा जरूरी

कोविड-19 महामारी की नई लहर की आशंका को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने एक जनवरी से चीन समेत इन देशों से आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से भारत आने वाले यात्रियों को एक जनवरी से निगेटिव कोविड टेस्ट रिपोर्ट देना जरूरी होगा।

मंडाविया ने कहा कि इन जगहों से आने वाले यात्रियों को फ्लाइट पकड़ने से पहले एयर सुविधा पोर्टल पर आरटी-पीसीआर टेस्ट की निगेटिव कोविड रिपोर्ट अपलोड करनी होगी। उन्होंने कहा कि यात्रा के 72 घंटों के भीतर कोविड टेस्ट कराना होगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अभी भारत आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पर रैंडम टेस्टिंग जरूरी की गई है, लेकिन यात्रियों के फ्लाइट पकड़ने से पहले ही आरटी-पीसीआर रिपोर्ट जमा कराने की जरूरत है।

गौरतलब है कि भारत सरकार ने कुछ देशों में कोरोना वायरस के मामलों में उछाल के बाद अलर्ट जारी किया है और कोविड दिशा-निर्देशों को सख्त कर दिया है। साथ ही राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा गया है।


Spread the love
और पढ़े  ईरान का दावा- अमेरिकी F-35 लाइटनिंग विमान पर इतिहास में पहला हमला
  • Related Posts

    पश्चिम बंगाल Election: कोलकाता में तेज आंधी-बारिश में फंसा CM ममता का हेलिकॉप्टर, चुनाव प्रचार से लौट रहीं थीं ममता

    Spread the love

    Spread the love   कोलकाता में तेज आंधी और बारिश के कारण गुरुवार को हवाई यातायात प्रभावित हो गया, जिससे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का हेलिकॉप्टर को उतरने में दिक्कतों का सामना करना…


    Spread the love

    ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी- कहा- फिर पीछे जाने का मौका नहीं

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान को जल्द गंभीर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *