मुंबई में देश की पहली ‘म्यूजिकल रोड’ का शुभारंभ

 

 

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भारत की पहली ‘म्यूजिकल रोड’ का अनावरण किया गया है। यह अनोखी पहल मुंबई के कोस्टल रोड पर की गई है, जहां 500 मीटर लंबे हिस्से पर वाहन चलते ही मशहूर संगीतकार ए.आर. रहमान का प्रसिद्ध गीत “जय हो” सुनाई देता है।
जानकारी के अनुसार, यदि वाहन 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से इस मार्ग पर चलते हैं, तो सड़क पर बनाए गए विशेष रंबल स्ट्रिप्स (कंपन उत्पन्न करने वाली धारियां) गाड़ी के भीतर कंपन पैदा करती हैं, जिससे “जय हो” की धुन सुनाई देती है।
इस परियोजना को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने हंगरी की तकनीक की मदद से विकसित किया है। अधिकारियों का कहना है कि यह पहल सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और लोगों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
इस अनोखी परियोजना का उद्घाटन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया। उन्होंने इसे नवाचार और सड़क सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

और पढ़े  हरियाणा में तबादले: करनाल एनकाउंटर के बाद एसपी-आईजी बदले, नरेंद्र बिजारणियां को एसटीएफ में भेजा
  • Related Posts

    नेपाल में फिर कांपी धरती- तिब्बत में भी महसूस किए गए झटके, रिक्टर स्केल में 5.0 रही तीव्रता, कहां था केंद्र?

    नेपाल-तिब्बत सीमा के पास मंगलवार को 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 143 किलोमीटर की गहराई में…

    टीवी एंकर चेंग लेई ने तीन साल जेल में गुजारा अमानवीय जीवन, अब पूरी दुनिया को कर रहीं आगाह?

    चीन दुनियाभर में अपनी सौम्य और अच्छी छवि दिखाने की कोशिश करता है लेकिन लोगों को उसके दिखावटी चेहरे पर भरोसा करने के बजाय हकीकत की गहराई से पड़ताल करनी…