ट्रेन में डकैती की साजिश, 9 महिलाएं गिरफ्तार, RPF की सतर्कता से नाकाम हुई वारदात

महाराष्ट्र में सिद्धेश्वर एक्सप्रेस में डकैती की योजना बनाने के आरोप में मध्य रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने नौ महिलाओं को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

मध्य रेलवे के अनुसार, बुधवार रात कुर्दुवाड़ी रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ अपराध रोकथाम और जांच दल ने प्लेटफॉर्म पर तीन महिलाओं को संदिग्ध रूप से घूमते हुए देखा। जांच के बाद उन्हें स्टेशन परिसर से बाहर जाने के लिए कहा गया, जिसके बाद वे लातूर एक्सप्रेस में सवार हो गईं। आरपीएफ कर्मियों ने डिवीजन के अन्य स्टेशनों को सूचना देकर उन पर नजर रखने को कहा।

संदिग्ध महिलाएं जेउर स्टेशन पर उतरीं और फिर मुंबई-सोलापुर सिद्धेश्वर एक्सप्रेस में चढ़ गईं। आरपीएफ टीम ने उन पर निगरानी जारी रखी और उन्हें सोलापुर स्टेशन पर हिरासत में ले लिया गया।

पूछताछ में पता चला कि वे एक डकैत गिरोह का हिस्सा थीं, जो सोलापुर और पुणे रेलवे डिवीजनों में सक्रिय था। 18 से 40 वर्ष की आयु की ये महिलाएं धाराशिव जिले की निवासी हैं और बाद में उन्हें कुर्दुवाड़ी में सरकारी रेलवे पुलिस को सौंप दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 310(4) (डकैती की तैयारी) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

और पढ़े  क्या AI की वजह से अमेरिका में 15 हजार उड़ानें प्रभावित?: जांच में सामने आई यह बड़ी वजह, जानें...
  • Related Posts

    आसियान: पीएम मोदी से मिले ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- वे मजबूत शख्सियत,मनीला में क्वाड बैठक से पहले की तारीफ

    प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर हैं। यहां वह 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें ईस्ट एशिया समिट में हिस्सा लेंगे। इस दौरान भारत के दक्षिण-पूर्व एशियाई…

    ओडिशा: पारादीप तट पर बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, डूबने वाला था जहाज, तटरक्षक बलों ने 27 लोगों की बचाई जान

    ओडिशा तट के पास पारादीप पोर्ट अथॉरिटी (पीपीए) और भारतीय तटरक्षक बल (इंडियन कोस्ट गार्ड) ने मुसीबत में फंसे एक जहाज के 27 चालक दल के सदस्यों को बचा लिया,…