सर्वसम्मति:- तीसरे कार्यकाल में भाजपा का ही होगा लोकसभा अध्यक्ष, सहमत हुई टीडीपी भी,अब उपाध्यक्ष पद को लेकर होगी बातचीत

Spread the love

सर्वसम्मति:- तीसरे कार्यकाल में भाजपा का ही होगा लोकसभा अध्यक्ष, सहमत हुई टीडीपी भी,अब उपाध्यक्ष पद को लेकर होगी बातचीत

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में भी लोकसभा अध्यक्ष भाजपा का ही होगा। सर्वसम्मति से लोकसभा अध्यक्ष तय करने की मांग करने वाली तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने भी मंगलवार को भाजपा के उम्मीदवार को समर्थन देने पर हामी भर दी है।

टीडीपी के इतर राजग के सभी सहयोगी दल पहले ही भाजपा की ओर से तय उम्मीदवार को समर्थन देने पर हामी भर चुके हैं। भाजपा अब इस पद के लिए अपनी ओर से तय नाम के संबंध में सहयोगी दलों को सूचित करेगी। गौरतलब है कि अध्यक्ष पद के लिए राजग के साथ विपक्ष के बीच सर्वसम्मति बनाने की जिम्मेदारी भाजपा ने रक्षा मंत्री राजनाथ को सौंपी थी। सहयोगी दलों की राय जानने के बाद मंगलवार को राजनाथ के आवास पर इस संबंध में अहम बैठक हुई। पार्टी सूत्रों का दावा है कि अध्यक्ष पद के लिए सभी सहयोगी दलों ने भाजपा को समर्थन देने का भरोसा दिया है। भाजपा ने उपाध्यक्ष पद सहयोगी दलों को देने का फैसला किया है। यह पद किसे मिलेगा, इस पर एक-दो दिन में निर्णय हो जाएगा। हालांकि, संभावना है कि उपाध्यक्ष का पद टीडीपी को मिलेगा।

टीडीपी के रुख से विपक्ष को झटका
विपक्ष को उम्मीद थी कि अध्यक्ष पद के लिए सरकार की सबसे बड़ी सहयोगी टीडीपी दावा करेगी। विपक्ष चाहता था कि अध्यक्ष पद के चुनाव मामले में सत्तारूढ़ राजग में मतभेद के स्वर सामने आए। इसी रणनीति के तहत विपक्ष ने कहा था कि अगर टीडीपी इस पद के लिए अपना उम्मीदवार खड़ा करती है तो उसे समर्थन देने पर विचार किया जाएगा। हालांकि इस पद के लिए राजग में बनी सहमति के बाद विपक्ष की रणनीति को झटका लगा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सारी परिस्थितियों राजग के पक्ष में होने के बावजूद विपक्ष अपना उम्मीदवार खड़ा करता है या नहीं।

और पढ़े  ईरान का इस्राइल पर बड़ा हमला, परमाणु ठिकाने डिमोना के साथ अराद में किया मिसाइल अटैक, 100 से ज्यादा घायल

राजनाथ सिंह अब विपक्ष से करेंगे बात
अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 26 जून को संभावित है। राजनाथ ने इस पद के लिए राजग में आम सहमति बना ली है। यह तय हुआ है कि उपाध्यक्ष का पद विपक्ष के बदले सरकार के सहयोगी दल को दिया जाएगा। राजनाथ अब विपक्षी दलों को पार्टी और गठबंधन के फैसले से अवगत कराने के बाद उनका समर्थन मांगेंगे। भाजपा को उम्मीद है कि अब तक की परंपराओं के अनुसार विपक्ष अध्यक्ष पद के मामले में उनका समर्थन करेगा।


Spread the love
  • Related Posts

    राजस्थान बोर्ड 10th Result 2026- 10वीं कक्षा के नतीजे जारी, 94.23 % रहा परिणाम,10वीं का रिजल्ट 94.23 प्रतिशत,यहां करें चेक

    Spread the love

    Spread the loveराजस्थान बोर्ड के 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे…


    Spread the love

    आज विश्व टीबी दिवस 2026- क्यों मनाया जाता है विश्व टीबी दिवस? जानें इस साल की थीम

    Spread the love

    Spread the loveहर साल 24 मार्च को विश्वभर में टीबी दिवस मनाया जाता है। यह दिन वैश्विक स्तर पर तपेदिक यानी टीबी के खिलाफ जागरूकता फैलाने, इसके खतरों के बारे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *