लालकुआँ- प्रीपेड मीटर के विरोध में काग्रेंस का प्रदर्शन।

Spread the love

लालकुआँ प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरोध एवं अशोक चक्र विजेता शहीद मोहन नाथ गोस्वामी स्टेडियम के निर्माण की मांग को लेकर गुरूवार को नगर कांग्रेस कमेटी एवं बिन्दुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस के संयुक्त नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं तहसील कार्यालय परिसर में राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी तुषार सैनी को सौपा।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की जनता डबल इंजन की सरकार में बेरोजगारी, महंगाई की मार पहले से झेल ही रही थी। अब अचानक मोदी अपने पूंजीपति मित्रों की जेब भरने के लिए स्मार्ट मीटर से लोगों को लूटने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने सरकार जबरन प्रीपेड स्मार्ट मीटर लोगों के घरों में लगा रही है। यह योजना गरीबों के हित में नहीं है। सरकारी योजना को तत्काल बंद करे। पुराने मीटर के जरिए लोग बिजली बिल का भुगतान कर रहे हैं। सरकार इसको जबरन बदलकर स्मार्ट मीटर लगाना चाह रही है। इसके गरीबों को कई तरह की परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस योजना का पुरजोर विरोध करती है और यदि सरकारी योजना को बंद नहीं करती है तो कांग्रेस पार्टी चरणबद्ध आंदोलन करेगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस मौके पर काग्रेंस नगर अध्यक्ष भुवन पाड़े,पूर्व चैयरमेन रामबाबू मिश्रा, कुंदन सिंह मेहता,हेमवती नन्दन दुर्गापाल, गिरधर बम,महिला नेत्री बीना जोशी,अमित बोरा,योगेश उपाध्याय, गुरूदयाल मेहरा, राजपाल सिंह, अनुप भाटिया,पुष्कर दानू सहित दर्जनों कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

और पढ़े  हरिद्वार- अलीपुर गांव में 3 स्कूल बसों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज

 

बाईट, नन्दन दुर्गापाल वरिष्ठ कांग्रेस नेता।


Spread the love
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love