कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की रूटीन इम्यूनाइजेशन, एमआर एलिमिनेशन व बीपीडी सर्विलांस प्रशिक्षण कार्यशाला

कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की
रूटीन इम्यूनाइजेशन, एमआर एलिमिनेशन व बीपीडी सर्विलांस प्रशिक्षण कार्यशाला

शाहजहांपुर

जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने सत्यम होटल में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की रूटीन इम्यूनाइजेशन, एमआर एलिमिनेशन व बीपीडी सर्विलांस ट्रेनिंग प्रोग्राम हेतु आयोजित कार्यशाला का दीप प्रज्वलित कर सुभारंभ किया। जनपद के सभी ब्लॉकों में तैनात कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर को रूटीन इम्यूनाइजेशन, एमआर एलिमिनेशन, वीपीडी सर्विलांस का प्रशिक्षण दिया जाना है। जिस हेतु आज खुदागंज, पुवाया व सिंधौली मैं तैनात कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर को प्रशिक्षण उपलब्ध कराये जाने हेतु प्रथम बैच का शुभारंभ किया गया।
<strong>कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की  रूटीन इम्यूनाइजेशन, एमआर एलिमिनेशन व बीपीडी सर्विलांस प्रशिक्षण कार्यशाला </strong>
कार्यशाला के दौरान जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह ने सभी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें अपने कार्य को बहुत ही मेहनत, लगन और ईमानदारी के साथ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉक्टर को लोग भगवान का दूसरा रूप मानते हैं। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हेल्थ ऑफिसर से कहा कि आप बहुत ही भाग्यशाली हैं कि आपको सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है। हमें हमेशा अपने कार्य को सेवा भाव के साथ ही करना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर यह सुनिश्चित करें कि उनके पास आने वाले पेशेंट के साथ उनका व्यवहार बहुत ही अच्छा हो। उन्होंने कहा की किसी भी रोगी पर उपचार के साथ साथ अच्छे व्यवहार का भी बहुत ही प्रभाव पड़ता है, इसलिए सभी के साथ हमारा व्यवहार बहुत ही सरल व विनम्र होना चाहिए। साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी ब्लॉकों में तैनात कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर आंगनबाड़ी व आशा वर्कर से भी अपना समन्वय बनाकर रखें। उन्होंने सभी को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान होने वाली परेशानियों तथा उनके उपचार व अन्य महिला संबंधित रोगों के संबंध में भी जागरूक करें। साथ ही जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण के विषय में भी लोगों को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया।

और पढ़े  वंदे भारत का हब बनी काशी: आठ साल में मिलीं नौ सेमी हाईस्पीड ट्रेनें, 5 राज्यों तक सफर हुआ आसान
  • Related Posts

    UP- अयोध्या में दीपोत्सव आज से, नजर आएगी अंतरराष्ट्रीय संस्कृति की झलक,5 दिन तक दमकेंगे परंपरा के रंग

    रामनगरी दीपोत्सव के उल्लास में सराबोर होने को तैयार है। सरयू तट से लेकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर तक दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक आयोजनों की छटा बिखरेगी। मंदिरों की नगरी…

    UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी जौहर ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी है। ट्रस्ट में सपा…