अयोध्या: रामनगरी में रामनवमी की धूम- लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे रामनगरी,पीले वस्त्र में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं भगवान राम ।

Spread the love

अयोध्या: रामनगरी में रामनवमी की धूम- लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे रामनगरी,पीले वस्त्र में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं भगवान राम ।

अयोध्या में आज रामनवमी की धूम मची हुई है। नगर में लाखों की संख्या में श्रद्घालु उमड़ पड़े हैं। प्रशासन ने क्राउड मैनेजमेंट में पूरा जोर लगा दिया है। हर तरफ सिर्फ जय श्री राम की गूंज सुनाई दे रही है। पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री ने सिक्योरिटी और क्राउड मैनेजमेंट में पूरी ताकत लगा दी है।

रामनवमी के लिए देश विदेश से राम भक्त पहुंच रहे हैं और रामलला के दरबार में जन्मोत्सव मना रहे हैं। नगर में कनक भवन समेत अन्य मंदिरों में जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि करीब 20 लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंच गए हैं।रामलला के दरबार को फूलों से सजाया गया है। जन्मोत्सव पर रामलला रत्नजड़ित पीले वस्त्र में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। राम सहित चारों भाइयों को सोने का मुकुट पहनाया जाएगा।

रामलला को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। संगीतज्ञों द्वारा बधाई गान की स्तुति की जाएगी। जन्मोत्सव की आरती में लगभग 200 भक्त शामिल हो सकेंगे। श्रीरामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि हर बार डेढ़ क्विंटल पंजीरी का भोग प्रसाद बनता था। इस बार ट्रस्ट 10 क्विंटल पंजीरी का भोग प्रसाद बनवा रहा है। रामजन्म की आरती के दर्शनार्थियों को प्रसाद बांटा जाएगा। इसके लिए ट्रस्ट एक लाख पैकेट तैयार करा रहा है। इसमें कुट्टू, सिंघाड़ा, धनिया व रामदाना की पंजीरी का मिक्स प्रसाद होगा।

और पढ़े  देवर ने भाभी के साथ ये क्या किया, आधी रात को घर में मच गई चीख-पुकार

अब तक करीब 20 लाख श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या
रामनगरी की परिधि में अब तक करीब 20 लाख श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। सबके चेहरे पर रामजन्मोत्सव की शुभ घड़ी की प्रतीक्षा का उल्लास झलक रहा है। मंदिरों में गीत-संगीत उत्सव का चरम परिभाषित कर रहे हैं।

अयोध्या पहुंचे भक्तों ने बुधवार को सबसे पहले पावन सलिला सरयू में डुबकी लगाई। उसके बाद काफिला मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए निकल पड़ा। रामलला के दरबार में भी लंबी कतार रही। शाम होते ही पूरी रामनगरी जन्मोत्सव के उल्लास में भव्य सजावट से जगमग हो उठी। चौक-चौराहों पर जहां एलईडी पर श्रद्धालु राममंदिर निर्माण की भव्यता से रूबरू होते रहे।

मेलाक्षेत्र में सात स्थानों पर सांस्कृतिक मंच भी सजे हैं। भजन संध्या स्थल में सांस्कृतिक कार्यक्रम देख भक्त आनंदित हो रहे हैं। सरयू तट से लेकर राम की पैड़ी व तुलसी उद्यान की भव्यता भक्तों को निहाल कर रही है। भक्तों में रामलला के दर्शन के साथ-साथ राममंदिर निर्माण कार्य का साक्षी बनने की भी उत्सुकता दिखी। शाम होने वाले सरयू आरती की भव्यता भी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    हापुड़ में बवाल:- 20 मिनट तक घरों और दुकानों में तोड़फोड़, छतों से किया पथराव, हुआ लाठीचार्ज

    Spread the love

    Spread the loveहापुड़ के साठा चौरासी क्षेत्र में महाराणा प्रताप जयंती की शोभायात्रा के समापन के बाद गांव देहरा में पुलिस की मौजूदगी में हालात बिगड़ गए। ड्रोन और फोर्स…


    Spread the love

    किसी भी साली को न मिले ऐसा दुष्कर्मी जीजा: पहले बनाया हवस का शिकार, शादी हुई तो पति को भेज दी गंदी वीडियो, अब सगाई तुड़वाई

    Spread the love

    Spread the loveअपनी बहन के घर रहने गई एक नाबालिग किशोरी से उसके जीजा द्वारा दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर उसका जीवन बर्बाद करने का मामला सामने आया है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *