कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारोत्तोलक मुथुपांडी ने जीता रजत पदक, जादूमणि ने पाकिस्तानी मुक्केबाज को हराया

ज ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का चौथा दिन है। भारतीय टीम अभी तीन पदक जीत पाई है। मीराबाई ने भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। वहीं, बॉक्सिंग में जादूमणि पाकिस्तान के मुक्केबाज से भिड़ेंगे।

 

ग्लास्गो से चौथे दिन की झलकियां, भारत का प्रदर्शन कैसा?

स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में ‘भारत माता की जय’ और ‘इंडिया, इंडिया’ जैसे चीयर के बीच मुक्केबाजी में भारतीय मुक्केबाज जादुमणि ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को पराजित किया। उन्होंने बेहतर तकनीक, गति और रिंग कौशल के दम पर 5-0 से एकतरफा जीत दर्ज की। शानदार सफलता के बाद कहा, कारगिल विजय दिवस पर यह जीत कारगिल युद्ध के नायकों को समर्पित।

  • जादुमणि राष्ट्रमंडल खेलों की मुक्केबाजी प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं।
  • पाकिस्तान की सुमामा रहमान को एक रोमांचक मुकाबले में हराने वाली जादुमणि अब पदक से सिर्फ एक जीत दूर हैं।
  • एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता प्रीति पवार ने भी प्रतिद्वंद्वी को धूल चटाई, अब पदक से एक जीत दूर।
  • 54 किलोग्राम भारवर्ग में प्रीति ने मलावी की देबोरा मतेनजे के खिलाफ अपना प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीता।
  • भारत की तरफ से एक अन्य मुक्केबाज आदित्य प्रताप 65 किलोग्राम वर्ग के अपने पहले दौर के मुकाबले में युगांडा के नूहू बाटे से 2:3 से हार गए।

65 किलोग्राम पुरुष भारोत्तोलन में किसे मिला सोना?

  • मलेशिया के मुहम्मद अजनील बिन बिदिन ने 299 किलोग्राम के कुल भार उठाकर खेलों का रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता।
  • राष्ट्रमंडल खेलों में पदार्पण कर रहे राजा मुथुपांडी ने 286 किलोग्राम का कुल वजन उठाकर इस स्पर्धा का रजत पदक जीता।
  • पापुआ न्यू गिनी के मोरिया बारू ने 282 किलोग्राम वजन उठाया, कांस्य पदक मिला।
और पढ़े  मौसम अपडेट: 15 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी, 15 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

तैराकी की स्पर्धा में भारत का प्रदर्शन कैसा रहा?

पुरुषों की 4 x 200 मीटर तैराकी स्पर्धा में भारत का प्रदर्शन औसत रहा। टीम छठे स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने कब्जा किया। ऑस्ट्रेलियाई दल ने इस खेल में रिकॉर्ड समय के साथ तैराकी पूरी की। जबकि रजत पदक इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने जीता। कांस्य पदक वेल्स के खाते में गया।

भारत के आर मुथुपांडी ने रजत पदक जीता

भारोत्तोलन में भारत के आर मुथुपांडी ने रजत पदक जीत लिया है। उन्होंने कुल 286 किलो (स्नैच 126+160 क्लीन एंड जर्क) के साथ सिल्वर मेडल जीतने में सफलता पाई। चौथे दिन भारत की झोली में कुल तीन पदक आए। खास बात ये रही कि तीनों पदक वेटलिफ्टिंग के खिलाड़ियों ने जीते। मीराबाई चानू की सुनहरी कामयाबी के अलावा दो खिलाड़ियों ने रजत पदक अपने नाम किए।

भारोत्तोलन में भारत को पदक की आस

भारोत्तोलन में क्लीन एंड जर्क के पहले प्रयास में राजा ने 158 किलो वजन उठाने का फैसला लिया लेकिन असफल रहे। दूसरे प्रयास में हालांकि वह 160 किलो उठाने में सफल रहे है कुल 286 किलो वजन के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए।

मुक्केबाजी के राउंड ऑफ 16 का नतीजा

बॉक्सिंग के 65 किलो भारवर्ग में आदित्य प्रताप यादव का मुकाबला युगांडा के नुहू बट्टे के साथ हुआ। आदित्य को बेहद कड़े और रोमांचक मुकाबले के बाद हार का सामना करना पड़ा। जजों ने अंकों के आधार (Decision: Win on Points) पर युगांडा के खिलाड़ी को विजेता घोषित कर दिया। भारतीय खिलाड़ी को इस खंडित फैसले में 2-3 के अंतर से हार मिली।

और पढ़े  पता नहीं अपने आप को G7 क्यों कहते हैं?: पुतिन ने पश्चिमी देशों पर कसा तंज, समझाया ब्रिक्स कैसे बना ताकतवर

CWG 2026 Day 4 Live: स्नैच में राजा ने दिखाया दम

भारतीय भारोत्तोलक राजा मुथुपंडी ने पुरुष 65 किलो के स्नैच में अपना दम दिखाया। राजा ने स्नैच में 126 किलो का वजन उठाया। राजा पहले प्रयास में सफल नहीं हुए, लेकिन उन्होंने दूसरे प्रयास में 126 किलो वजन उठाया। तीसरे प्रयास के लिए उन्होंने वजन बढ़ाया और 129 किलो उठाने का फैसला किया। हालांकि, वह सफल नहीं हो सके। इस तरह स्नैच में उनका स्कोर 126 किलो रहा।

  • Related Posts

    ब्रिक्‍स सम्‍मेलन- बस कुछ ही देर में शुरू होगी शिखर सम्मलेन की बैठक, राष्ट्राध्यक्षों के पहुंचने का हो रहा इंतजार

    भारत की मेजबानी में हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज दोपहर दिल्ली गए हैं। जिनपिंग इस दौरे पर पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत…

    पता नहीं अपने आप को G7 क्यों कहते हैं?: पुतिन ने पश्चिमी देशों पर कसा तंज, समझाया ब्रिक्स कैसे बना ताकतवर