कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत को चौथे दिन एक स्वर्ण और दो रजत, भारतीय भारोत्तोलकों का कमाल

Spread the love

भारत के लिए राष्ट्रमंडल खेलों का चौथा दिन शानदार रहा। भारतीय भारोत्तोलकों ने अपना दम दिखाया। ग्लास्गो में भारत के खिलाड़ियों ने चौथे दिन एक स्वर्ण और दो रजत पदक अपने नाम किए। पुरुष चार गुणा 400 फ्रीस्टाइल रिले तैराकी टीम भी फाइनल में पहुंच गई है और टीम से पदक की आस है। हालांकि, लॉन बॉल और आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में निराशा हाथ लगी। आइए जानते हैं …

मीराबाई ने लगाई स्वर्ण की हैट्रिक
ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने रविवार को राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय भारोत्तोलन में अपनी बादशाहत एक बार फिर साबित कर दी। महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में मीराबाई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 190 किलोग्राम (स्नैच में 85 किग्रा और क्लीन एवं जर्क में 105 किग्रा) वजन उठाया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों के कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए। यह मौजूदा राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का पहला स्वर्ण पदक रहा। भारोत्तोलक ने स्नैच और क्लीन एवं जर्क, दोनों में पहला प्रयास असफल रहने के बावजूद शानदार वापसी की और 22 किलोग्राम के बड़े अंतर से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। नाइजीरिया की रूथ असुक्वो न्योंग 168 किलोग्राम के साथ रजत पदक जीता।

ऋषिकांता सिंह ने जीता रजत
मीराबाई चानू से पहले चोट से जूझने के बावजूद ऋषिकांता सिंह ने ऐतिहासिक रजत पदक जीतकर भारत के लिए दिन को यादगार बनाया। पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में ऋषिकांता सिंह चोट के बावजूद रजत पदक जीतने में सफल रहे। घुटने की चोट के कारण वह स्वर्ण पदक की दौड़ में अपनी बढ़त बरकरार नहीं रख सके। मणिपुर के 28 वर्षीय भारोत्तोलक ने स्नैच में 121 किलोग्राम वजन उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों के रिकॉर्ड की बराबरी की और क्लीन एवं जर्क से पहले शीर्ष स्थान पर थे। वह हालांकि क्लीन एंड जर्क में 143 किलोग्राम ही उठा सके। अंतिम दो प्रयास असफल रहने से उनका कुल वजन 264 किलोग्राम रहा और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
भारत के आर मुथुपांडी ने भी रजत पदक जीता
भारोत्तोलन में भारत के आर मुथुपांडी ने रजत पदक जीत लिया है। उन्होंने कुल 286 किलो (स्नैच 126+160 क्लीन एंड जर्क) के साथ सिल्वर मेडल जीतने में सफलता पाई। चौथे दिन भारत की झोली में कुल तीन पदक आए। खास बात ये रही कि तीनों पदक वेटलिफ्टिंग के खिलाड़ियों ने जीते। मीराबाई चानू की सुनहरी कामयाबी के अलावा दो खिलाड़ियों ने रजत पदक अपने नाम किए।

मुक्केबाजी के राउंड ऑफ 16 का नतीजा कैसा?
बॉक्सिंग के 65 किलो भारवर्ग में आदित्य प्रताप यादव का मुकाबला युगांडा के नुहू बट्टे के साथ हुआ। आदित्य को बेहद कड़े और रोमांचक मुकाबले के बाद हार का सामना करना पड़ा। जजों ने अंकों के आधार (Decision: Win on Points) पर युगांडा के खिलाड़ी को विजेता घोषित कर दिया। भारतीय खिलाड़ी को इस खंडित फैसले में 2-3 के अंतर से हार मिली।

और पढ़े  पश्चिमबंगाल: बीरभूम में होटल में लगी भीषण आग, सात लोगों की मौत

तैराकी में कैसा रहा भारत का प्रदर्शन?
भारतीय पुरुष चार गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले टीम ने तैराकी स्पर्धा में अपनी हीट में तीसरा स्थान हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। पदक जीतने की उम्मीद कायम रखने वाले पुरुषों की 4 x 200 मीटर तैराकी स्पर्धा में भारत का प्रदर्शन औसत रहा। टीम छठे स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने कब्जा किया। ऑस्ट्रेलियाई दल ने इस खेल में रिकॉर्ड समय के साथ तैराकी पूरी की। जबकि रजत पदक इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने जीता। कांस्य पदक वेल्स के खाते में गया।

तैराकी में किन खिलाड़ियों के कंधों पर टिकी थी आशा?
फाइनल से पहले धक्षण शशिकुमार, अनीश सुनील कुमार गौड़ा, आर्यन नेहरा और श्रीहरि नटराज की भारतीय चौकड़ी ने सात मिनट 39.48 सेकेंड का समय निकाला। टीम अपनी हीट में तैराकी की मजबूत टीमों ऑस्ट्रेलिया (7:08.66) और इंग्लैंड (7:18.13) के बाद तीसरे स्थान पर रही। कनाडा के प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेने के कारण इस हीट में केवल चार टीमें उतरी थीं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत और जर्सी चारों ने आठ टीमों के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया।

महिला पेयर्स टीम सेमीफाइनल से चूकी
लॉन बॉल्स में भारत की रूपा रानी तिर्की और पिंकी सिंह की लगातार तीन मैचों की जीत का सिलसिला थम गया। महिला युगल वर्ग के सेक्शन मुकाबले में उन्हें नामीबिया से करीबी हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी पहला सेट 5-7 से हार गई, लेकिन दूसरे सेट में 10-1 से शानदार वापसी की। हालांकि, टाई-ब्रेकर में अमांडा स्टीनकैंप और डायना विलजोन की नामीबियाई जोड़ी ने 3-0 से जीत दर्ज की। भारतीय जोड़ी ने अपने अंतिम सेक्शन मुकाबले में इंग्लैंड का सामना किया। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए यह मैच हर हाल में जीतना जरूरी था, लेकिन भारतीय टीम को हार मिली। भारत के लिए रुपा रानी टिर्की और पिंकी का सामना सेक्शन बी के राउंड-5 में इंग्लैंड की एमी फाराओह तथा सियान ऑनर से हुआ। 1-1 से स्कोर बराबर रहने के बाद इंग्लैंड ने भारत को टाईब्रेक में 1-0 से हराया। इस हार के साथ ही भारतीय महिला टीम के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे बंद हो गए हैं।

और पढ़े  व्हाइट हाउस से सबसे युवा प्रेस सचिव लेविट की विदाई,अब क्या होगी नई भूमिका?

पुरुष एकल में सोनोवाल बाहर
पुतुल सोनोवाल के ग्रुप डी के मैच में माल्टा के शॉन जेम्स पार्निस से 0.5-1.5 से हारने के बाद उनकी पुरुष एकल सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गईं। यह पार्निस की चार मैच में तीसरी जीत थी और इससे वह ग्रुप डी तालिका में मलेशिया के इज्जत शमीर जुल्केप्ले के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गए। तीसरे स्थान पर मौजूद सोनोवाल सोमवार को अपने आखिरी ग्रुप मैच में सबसे नीचे चल रहे कीनिया के अनवर हमदा के खिलाफ अपना अभियान खत्म करेंगे।

आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में पदक से चूके मोहंती
आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक के ऑल एराउंड फाइनल में भारत के तपन मोहंती पदक नहीं जीत पाए। तपन ने अंतिम समय तक काफी मेहनत की। उन्होंने 70.100 के स्कोर पर फिनिश किया जो पोडियम पर जगह बनाने के लिए काफी नहीं था क्योंकि तपन लीडरबोर्ड में पिछड़ गए थे। मोहंती 15वें स्थान पर रहे।

मुक्केबाज प्रीति क्वार्टर फाइनल में
भारतीय महिला मुक्केबाज प्रीति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। प्रीति का महिला 54 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ 16 में मालावी की डेबोराह मतेंजे से हुआ। प्रीति ने पहला राउंड आसानी से अपने नाम किया और दूसरे राउंड में भी वह अपनी प्रतिद्वंद्वी पर हावी रहीं। दूसरे राउंड में रेफरी ने मुकाबला बीच में रोका और प्रीति को विजेता घोषित किया गया। यानी प्रीति ने यह मैच आरएससी के तहत जीता। प्रीति राष्ट्रमंडल खेलों में पदक पक्का करने के करीब पहुंच गई हैं।

जादूमणि ने पाकिस्तानी मुक्केबाज को हराया
भारत के जादूमणि सिंह ने पाकिस्तान के मुक्केबाज सुमामा रेहमान को पुरुष 55 किग्रा के राउंड ऑफ 16 में हराया। जादूमणि ने दबदबा बनाते हुए रेहमान को सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से हराया और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। पहला राउंड जादूमणि के पक्ष में गया जो खंडित फैसले में पाकिस्तानी प्रतिद्वंद्वी से आगे रहे। दूसरे राउंड में जादूमणि ने रेहमान को कोई मौका नहीं दिया और सभी जजों ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया। तीसरे राउंड में भी जादूमणि ने मुक्कों की बौछार की और रेहमान को चित करने में सफल रहे।

और पढ़े  ED का एक्शन: 2,000 करोड़ के चिटफंड घोटाले में करोड़ों की संपत्ति जब्त, 182 बैंक खाते हुए फ्रीज

व्हीलचेयर बास्केटबॉल में मिली हार
भारतीय महिला व्हीलचेर 3×3 बास्केटबॉल टीम को स्कॉटलैंड के खिलाफ पूल बी के मैच में हार का सामना करना पड़ा। स्कॉटलैंड ने 21-4 से भारतीय टीम को हराया।


Spread the love
  • Related Posts

    382 करोड़ में बिकी फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार, क्या है इसमें खास, किसने खर्च की इतनी रकम?

    Spread the love

    Spread the loveदुनिया की सबसे लोकप्रिय रेसिंग कारें बनाने वाली कंपनी- फेरारी की सबसे पहली इलेक्ट्रिक कार अमेरिका में चार करोड़ डॉलर में बिकी है। भारतीय मुद्रा में यह 382…


    Spread the love

    CJP के बाद ‘दिमागी नक्सल पार्टी’: रातोंरात जुड़े 1.9 लाख फॉलोअर्स, प्रधानमंत्री मोदी के बयान से नए डिजिटल कैंपेन को जन्म

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी के 15 अगस्त के भाषण में ‘दिमागी नक्सल’ शब्द के इस्तेमाल के बाद सोशल मीडिया पर इस नाम से नया राजनीतिक कैंपेन चर्चा में आ गया…


    Spread the love