कोलंबिया विमान हादसा: उड़ान के कुछ मिनट बाद क्रैश हुआ विमान, वेनेजुएला के पास पहाड़ियों में समाईं 15 लोगों की जिंदगियां

Spread the love

कोलंबिया के उत्तर-पूर्वी हिस्से में स्थित नोर्टे दे सांतांदेर प्रांत के एक ग्रामीण इलाके में बुधवार को एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी 15 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। यह विमान सरकारी एयरलाइन साटेना का था। स्थानीय लोगों ने सबसे पहले प्रशासन को बताया कि विमान क्यूरासिका नाम के इलाके में गिरा है। इसके बाद तुरंत एक रेस्क्यू टीम को भेजा गया ताकि यात्रियों की स्थिति का पता लगाया जा सके। लेकिन जब टीम मौके पर पहुंची, तो कोलंबिया के परिवहन मंत्रालय ने बताया कि इस हादसे में कोई भी यात्री या क्रू मेंबर जीवित नहीं बचा।

विमान में सवार यात्रियों और क्रू मेंबर्स के नाम
यात्रियों में – मारिया अल्वारेज बारबोसा, कार्लोस साल्सेडो, रोलैंडो पेनालोजा ग्वाल्ड्रोन
मारिया डियाज रोड्रिगेज, मायरा एवेंडानो रिनकॉन, अनायेसेल क्विंटेरो, करें पैरालेस वेरा
एनिरली जूलियो ओसोरियो, गिनेथ रिनकॉन, डायोजनीज क्विंटेरो अमाया,
नतालिया अकोस्टा साल्सेडो, माइरा सांचेज क्रिएडो, जुआन पाचेको मेजिया
क्रू मेंबर्स में – कैप्टन मिगुएल वेनेगास, कैप्टन जोस डे ला वेगा

उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद ही ATC से टूटा संपर्क
जानकारी के मुताबिक, विमान ने सुबह 11:42 बजे कुकूता शहर के एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। उसे ओकान्या शहर जाना था, जो पहाड़ियों से घिरा हुआ इलाका है। आमतौर पर यह सफर करीब 40 मिनट में पूरा हो जाता है। उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया। इस घटना के दौरान विमान में कुल 15 लोग सवार थे, जिनमें दो क्रू मेंबर और13 यात्री शामिल थे।

विमान हादसे के कारणों की जांच जारी
इन यात्रियों में एक प्रमुख नाम डायोजेनेस क्विंटेरो का भी था, जो अपने इलाके में आंतरिक सशस्त्र संघर्ष के पीड़ितों का प्रतिनिधित्व करते थे। उनकी मौत को लेकर स्थानीय लोगों में काफी दुख और चिंता है। विमान का रजिस्ट्रेशन नंबर HK4709 बताया गया है। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि हादसा किन कारणों से हुआ। जांच एजेंसियां इसकी जांच करेंगी कि तकनीकी खराबी थी, मौसम की वजह से हुआ या कोई और कारण था।

Spread the love
और पढ़े  बहरीन आक्रमण- ईरान का बहरीन के एल्युमिनियम प्लांट पर हमला, दो कर्मचारी घायल, आईआरजीसी ने ली जिम्मेदारी
  • Related Posts

    Pollution: 1 अप्रैल से धूल और मलबा फैलाने पर होगी कार्रवाई, CCTV कैमरों से की जाएगी निगरानी

    Spread the love

    Spread the love   दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने निर्माण और तोड़फोड़ (सीएंडडी) गतिविधियों को लेकर सख्त निर्देश जारी…


    Spread the love

    एलपीजी संकट: मुंबई में चोरी हो गए 27 गैस सिलेंडर, पुलिस की जांच शुरू

    Spread the love

    Spread the loveमुंबई के कांदिवली (पश्चिम) इलाके में एक डिलीवरी टेंपो से 27 एलपीजी सिलेंडर चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना की गंभीरता से जांच…


    Spread the love