CM नीतीश ने लगाई मुहर- बिहारवासियों को 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने की योजना कैबिनेट में पास

 

 

बिहारवासियों के लिए आज बड़ा दिन है। शुक्रवार दोपहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोतिहारी से 7217 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि में बढ़ोतरी, रोजगार को लेकर बड़ी घोषणा के बाद अब सीएम नीतीश कुमार ने अपने एक और वादे को पूरा कर दिया है। एक दिन पहले ही उन्होंने बिहारवासियों को बड़ी सौगात देने की बात कही थी। अब शुक्रवार शाम को उन्होंने अपने इस फैसले पर मुहर भी लगा दी। सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें उन्होंने घरेलु उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली मुफ्त में देने की योजना पर स्वीकृति दे दी है।

 

सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। अब हमने तय कर दिया है कि एक अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। इससे राज्य के कुल एक करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा। हमने यह भी तय किया है कि अगले तीन वर्षों में इन सभी घरेलू उपभोक्ताओं से सहमति लेकर उनके घर की छतों पर अथवा नजदीकी सार्वजनिक स्थल पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर लाभ दिया जाएगा।

और पढ़े  छठ 2026: लोक आस्था के महापर्व के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे श्रद्धालु
  • Related Posts

    बिहार में भीषण सड़क हादसा: नहर में गिरी स्कॉर्पियो, छह लोगों की मौत, 1 गंभीर

    बिहार के अररिया जिले में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में स्कॉर्पियो सवार छह लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि अनियंत्रित स्कॉर्पियो पुल की…

    बिहार: प्रदेश में जल्द शुरू होंगी पांच नई चीनी मिलें, CM सम्राट चौधरी ने गन्ना विकास रथ को दिखाई हरी झंडी

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष के सामने बने मंच से गन्ना उद्योग विभाग की ओर से आयोजित ‘गन्ना विकास रथ-2026’ का शुभारंभ किया। उन्होंने…