CM नीतीश ने लगाई मुहर- बिहारवासियों को 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने की योजना कैबिनेट में पास

Spread the love

 

 

बिहारवासियों के लिए आज बड़ा दिन है। शुक्रवार दोपहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोतिहारी से 7217 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि में बढ़ोतरी, रोजगार को लेकर बड़ी घोषणा के बाद अब सीएम नीतीश कुमार ने अपने एक और वादे को पूरा कर दिया है। एक दिन पहले ही उन्होंने बिहारवासियों को बड़ी सौगात देने की बात कही थी। अब शुक्रवार शाम को उन्होंने अपने इस फैसले पर मुहर भी लगा दी। सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें उन्होंने घरेलु उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली मुफ्त में देने की योजना पर स्वीकृति दे दी है।

 

सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। अब हमने तय कर दिया है कि एक अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। इससे राज्य के कुल एक करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा। हमने यह भी तय किया है कि अगले तीन वर्षों में इन सभी घरेलू उपभोक्ताओं से सहमति लेकर उनके घर की छतों पर अथवा नजदीकी सार्वजनिक स्थल पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर लाभ दिया जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  Bihar: पहले कॉल पर धमकी, फिर पुलिस पर हमला, मुठभेड़ में STF जवान बलिदान, 2 अपराधी ढेर
  • Related Posts

    Bihar- पोल्ट्री फार्म की गंध ने ली नवजात की जान, मौत के बाद प्रशासन की खुली नींद,जानिए…

    Spread the love

    Spread the loveसारण जिले के नयागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत राजापुर गांव में संचालित अवैध पोल्ट्री फार्मों से फैल रही दुर्गंध के कारण 30 दिन के एक नवजात शिशु की गुरुवार…


    Spread the love

    Bihar: पहले कॉल पर धमकी, फिर पुलिस पर हमला, मुठभेड़ में STF जवान बलिदान, 2 अपराधी ढेर

    Spread the love

    Spread the loveपूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव में मंगलवार की सुबह लगभग 2:30 बजे STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस…


    Spread the love