बाइक पर सीएम धामी का अंदाज,गेंदों पर लगाए चौके-छक्के..फिर बाइक पर पहुंचे लोगों के बीच |

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के समर्थन में पहुंचे। इस दौरान उनका अलग अंदाज देखने को मिला। वह बाइक रैली में शामिल हुए। सीएम के इस अंदाज ने कार्यकर्ताओं में भी जोश भरा।

मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में अगस्त्यमुनि पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वहीं दिवंगत विधायक शैलारानी रावत की पुत्री ऐश्वर्या रावत ने भी भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के समर्थन में प्रचार किया।

चुनाव प्रचार के बीच सीएम धामी के अलग-अलग अंदाज देखने को मिल रहे हैं। आज जहां वह बाइक पर सवार दिखे। तो वहीं इससे पहले सोमवार को हरिद्वार में सीएम ने पन्ना लाल भल्ला क्रिकेट स्टेडियम में विधायकों की गेंदों पर चौके-धक्के लगाए और स्टेडियम का उद्घाटन किया। करीब 13.78 करोड़ की तीन योजनाओं का लोकार्पण किया।

इसमें नौ करोड़ की लागत से तैयार पन्ना लाल भल्ला क्रिकेट स्टेडियम का विकास, विस्तार कार्य, 1.43 करोड़ से डाम कोठी पुल का विद्युत फसाड सौंदर्यीकरण कार्य, 3.30 करोड़ से चंडीदेवी पुल के विद्युत फसाड सौंदर्यीकरण का कार्य शामिल है।

CM Dhami joined bike rally Kedarnath By Election arrived in support of BJP candidate Agastyamuni Watch Photos

केदरानाथ उपचुनाव नजदीक है। 20 नवंबर को मतदान होना है, जिसके लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपचुनाव में पूरी तरह से खुद को झोंके हुए हैं। इस बीच वह आज भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के समर्थन में पहुंचे।  वहीं केदारनाथ उपचुनाव के रण में भाजपा के चक्रव्यूह को तोड़ने के लिए कांग्रेस के सारे दिग्गजों ने ताकत झोंक दी है।
CM Dhami joined bike rally Kedarnath By Election arrived in support of BJP candidate Agastyamuni Watch Photos

पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए मोर्चे पर डटे हैं। प्रदेश सहप्रभारी परगट सिंह व सुरेंद्र शर्मा चुनाव प्रचार के लिए उतरेंगे।
और पढ़े  चमोली- बदरीनाथ धाम में भारी बर्फबारी, तेजी से फिसल रहे ग्लेशियर, हाईवे बंद,  श्रमिक लौटे

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love