उत्तराखंड रजत जयंती: निनाद महोत्सव में CM धामी की घोषणा, वृद्ध व अस्वस्थ कलाकारों को अब 6  हजार पेंशन

Spread the love

राज्य में एक राज्य स्तरीय और दो मंडल स्तरीय संग्रहालय का निर्माण होगा। इसके अलावा हर जिले में सभागार बनाया जाएगा तो वहीं अब वृद्ध व अस्वस्थ कलाकारों को मासिक पेंशन तीन हजार से बढ़कर छह हजार रुपये तक मिलेगी। इसके अलावा संस्कृति विभाग में सूचीबद्ध सांस्कृतिक कलाकारों को मानदेय अब नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर की तर्ज पर दिया जाएगा। शुक्रवार को देहरादून में आयोजित निनाद महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा की।

निंबूवाला में आयोजित निनाद महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कलाकारों के हित में चार घोषणाएं की। उन्होंने वृद्ध और आर्थिक रूप से कमजोर कलाकारों व लेखकों की मासिक पेंशन में तीन हजार रुपये की वृद्धि की। इसके अलावा संस्कृति विभाग के अंतर्गत सूचीबद्ध सांस्कृतिक दलों के कलाकारों का मानदेय और अन्य व्यवस्थाएं भारत सरकार के उपक्रम नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर की तर्ज पर दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हर जिले में एक प्रेक्षागृह का निर्माण कराया जाएगा।

इसके साथ ही सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण व प्रदर्शन के लिए प्रदेश में एक राज्य स्तरीय संग्रहालय और कुमाऊं व गढ़वाल मंडल में एक-एक मंडल स्तरीय संग्रहालय का निर्माण होगा। वहीं, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सांस्कृतिक संगम इस बात का भी प्रमाण है कि भौगोलिक सीमाएं हमें बांट नहीं सकती, हम सब एक साझा विरासत और एक साझा हिमालय की चेतना से जुड़े हुए हैं। राज्य आंदोलनकारियों की स्मृति हमें याद दिलाती है कि यह राज्य हमें कितनी कठिनाइयों, बलिदानों और जनसमर्पण के बाद मिला है। उनकी यादों को संजोना और नई पीढ़ी को उस संघर्ष की प्रेरणा देना हम सबका कर्तव्य बनता है।

और पढ़े  उत्तरकाशी- छात्रों ने बनाई सेफ्टी डिवाइस:- झपकी लेते ही बजेगा अलार्म, शराब पीते ही स्टार्ट नहीं होगी कार

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों का थानो में धरना-प्रदर्शन, निर्माण के एक हिस्सा सील

    Spread the love

    Spread the love     जौलीग्रांट थानो क्षेत्र के एक विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों द्वारा थानों में जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन किया गया। हिंदू संगठनों का आरोप है…


    Spread the love

    रुड़की- 24 अप्रैल से पहले रेल यात्रियों के लिए बेहद मुश्किल,दस जोड़ी ट्रेनों में नहीं हो पाएगा कंफर्म सफर

    Spread the love

    Spread the love24 अप्रैल से पहले ट्रेन से सफर करना शहर के यात्रियों के लिए बेहद मुश्किल हो गया है। रुड़की रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली करीब 10 जोड़ी से…


    Spread the love