देहरादून: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मिले CM धामी, कहा- दोबारा हेली शुरू होने से चारधाम यात्रा होगी सुगम

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि, मानसून सीजन के बाद हेली सेवा दोबारा संचालित होने से चारधाम यात्रा सुगम होगी। खासकर हवाई सेवाएं बुजुर्ग, दिव्यांग व पैदल चलने में असमर्थ श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण है। देहरादून एयरपोर्ट से रात्रिकालीन उड़ान और दिल्ली से पिथौरागढ़ के लिए हवाई शुरू करने का केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से आग्रह किया।

शुक्रवार को नई दिल्ली में मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाकात कर राज्य में विमानन क्षेत्र के विकास, हवाई संपर्क में सुधार व पर्यटन को नई गति देने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राज्य में मानसून समाप्ति के बाद चारधाम यात्रा के लिए हेली सेवाओं को दोबारा शुरू करने की जानकारी दी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा का हेली सेवा संचालन में विशेष ध्यान रखा जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि राज्य का 70 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र वनाच्छादित है। पर्वतीय जिलों में हवाई संपर्क पर्यटन, नागरिक आवागमन व आपदा प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने गौचर व चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टियों को छोटे विमान संचालन के लिए विकसित करने के साथ दिल्ली, देहरादून व हिंडन से जोड़ने का आग्रह किया। इससे चारधाम यात्रा की सुविधा बढ़ेगी व पर्वतीय क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में भी सुगमता रहेगी।

सीएम धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर भी चर्चा की और बताया कि राज्य सरकार की ओर से अधिकतर कार्य पूरे कर लिए हैं। उन्होंने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के लिए निर्देश देने का आग्रह किया। क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत दिल्ली से पिथौरागढ़ के लिए नियमित हवाई सेवा राज्य में पर्यटन के साथ सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होगी।

और पढ़े  घनसाली: बारिश के बाद दर्दनाक हादसा, खेलते समय तेज बहाव में बहा सात साल का बच्चा, 1 किमी दूर मिला शव

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से हवाई विस्तार से संबंधित प्रस्तावों को प्राथमिकता देते हुए स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने मुख्यमंत्री को सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…