लिटरेचर फेस्टिवल का आज दूसरा दिन, CM धामी ने किया ‘लीडिंग लेडीज’ पुस्तक का विमोचन

 

दून इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित दून लिटरेचर फेस्टिवल का आज दूसरा दिन है। सीएम पुष्कर सिंह धामी भी आज कार्यक्रम में पहुंचे। सीएम ने लेखक आग्रहरी ढींगरा की पुस्तक लीडिंग लेडीज का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य भावनाओं, विचारों और अनुभवों को व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। सामाजिक और सांस्कृतिक जागरूकता में भी साहित्य की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि लीडिंग लेडीज ऑफ इण्डिया पुस्तक पाठकों विशेष रूप से महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। यहां की संस्कृति और परंपराओं को संजोये रखने की दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

और पढ़े  उत्तराखंड: 26 साल बाद भी भाषा संस्थान को नहीं मिला स्थायी ठिकाना, अब देहरादून में की जा रही भूमि की तलाश
  • Related Posts

    देहरादून: गुजरात के गांधीनगर में होगा उर्मिला सनावर का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट, CBI कोर्ट में हुईं पेश

    अभिनेत्री उर्मिला सनावर का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट गुजरात के गांधीनगर में होगा। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका से जुड़े मामले में अभिनेत्री उर्मिला सनावर शुक्रवार को…

    उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 24 पीसीएस अफसरों के तबादले, दून में तीन एसडीएम की तैनाती, देखें सूची

    उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पीसीएस संवर्ग के 24 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के तहत अधिकारियों की वर्तमान तैनाती में बदलाव करते हुए उन्हें…