देहरादून- चेंबर निर्माण की मांग को लेकर अधिवक्ताओं की राज्यभर में हड़ताल, ठप रहीं प्रमुख सेवाएं

 

बार एसोसिएशन देहरादून के अधिवक्ताओं की चेंबर निर्माण से संबंधित मांग के समर्थन में आज पूरे राज्य की अदालतों में कामकाज ठप है। बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड ने इस मुद्दे पर सरकार का सहयोग न मिलने के विरोध में एक दिवसीय न्यायिक हड़ताल की घोषणा की है।

 

बार एसोसिएशन देहरादून की मांग है कि उन्हें चेंबर निर्माण के लिए सिविल कैंपस पुराना जिला जज न्यायालय परिसर की भूमि आवंटित की जाए। अपनी इस मांग के लिए अधिवक्ताओं का सांकेतिक रोष जारी है। शुक्रवार को एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने हरिद्वार रोड पर लगभग साढ़े तीन घंटे तक चक्का जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया गया था।

प्रदर्शन का नेतृत्व बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल और सचिव राजबीर सिंह बिष्ट ने किया। आज हड़ताल के दौरान अदालतों और संबंधित कार्यालयों के साथ-साथ बस्ते, टाइपिंग, स्टाम्प वेंडर आदि सेवाएं भी पूरी तरह से बंद हैं।

और पढ़े  हरिद्वार: CBI से मिलेंगी उर्मिला लेकिन मीडिया के साथ, दिल्ली में हैं अंकिता के माता-पिता के साथ
  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार

    चारधाम यात्रा अंतिम चरण में है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार…