रुड़की: लक्सर पहुंचे CM धामी, ट्रैक्टर पर बैठकर और राफ्ट से किया आपदा प्रभावित जलमग्न क्षेत्रों का निरीक्षण

Spread the love

 

हसील क्षेत्र में आपदा प्रभावित इलाकों में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्रैक्टर और मोटर बोट में बैठकर आपदा प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने जलभराव, क्षतिग्रस्त सड़कों, पुल और आबादी क्षेत्र में हुए जलभराव का जायजा लिया। उन्होंने गंगदासपुर गांव में ग्रामीणों के साथ संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री भी वितरित की।

मुख्यमंत्री, पूर्व विधायक संजय गुप्ता के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर जलभराव वाले इलाके से होते हुए गंगदासपुर गांव में पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान अधिकांश ग्रामीणों ने खेतों में जलभराव होने से फसल को होने वाले नुकसान की आशंका जताते हुए मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई। इस पर मुख्यमंत्री ने आपदा में फसलों को हुई क्षति और भू कटाव का आकलन कराकर मुआवजा प्रक्रिया शीघ्र शुरू कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान ग्रामीणों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने जलभराव से प्रभावित इलाकों में जलनिकासी के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने के भी निर्देश प्रशासनिक अधिकारियों को दिए। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी मुख्यमंत्री ने दी।

Haridwar News CM Dhami inspected disaster affected areas in Laksar sitting on a tractor In Roorkee

मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों का परीक्षण किए जाने के भी निर्देश दिए। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को पुनर्वास और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। सीएम धामी ने कहा कि इस समय पूरा प्रदेश आपदा से जूझ रहा है। सरकार का पूरा फोकस आपदा प्रभावित इलाकों में राहत व बचाव कार्यों में तेजी लाने और आपदा प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने पर है।

और पढ़े  Wedding: एक-दूजे के हुए कुलदीप-वंशिका, मसूरी में लिए सात फेरे, शादी की तस्वीरें...

 

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अमला अलर्ट नजर आया। मंगलवार सुबह सीएम के लक्सर पहुंचने की चर्चा थी लेकिन लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम को देखते हुए सीएम के लक्सर आने पर असमंजस बना हुआ था।

Haridwar News CM Dhami inspected disaster affected areas in Laksar sitting on a tractor In Roorkee

दोपहर के समय सीएम के दौरे की पुष्टि होते ही प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। इसके बाद जनपद के अधिकारियों के लक्सर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मुख्यमंत्री शाम 4 बजे लक्सर पहुंचे। शाम छह बजे वह लौट गए।


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 संचालक सहित तीन गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveएंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने चकराता रोड स्थित गांधी नगर क्षेत्र में एक मकान पर छापा मार देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके…


    Spread the love

    उत्तराखंड- बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समेत बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन आने…


    Spread the love